-कानपुर देहात के रसूलाबाद में विश्व पर्यावरण दिवस पर हुआ वृक्षारोपण
सुरेन्द्र मिश्रा
कानपुर देहात के रसूलाबाद मे श्रमिक भारती संस्था ने गुरुवार को रसूलाबाद विकासखंड की कसमडा, बिरुहून और बैरगरा ग्राम पंचायतों में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया। संस्था द्वारा संचालित वयस्क प्रौढ़ शिक्षा केंद्रों पर यह आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान संस्था के पदाधिकारियों और शिक्षार्थियों ने वृक्षारोपण किया और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। ग्रामीण क्षेत्रों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता फैलाना इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य रहा।पर्यावरण दिवस के मौके पर प्रौढ़ शिक्षा केंद्रों के वयस्क शिक्षार्थियों और बच्चों ने 'पेड़ लगाओ-जीवन बचाओ' और 'हरा भरा हो देश हमारा' जैसे नारों के साथ भाग लिया। कार्यक्रम में नीम, कन्जी , आम, नींबू और अमरूद के 180 पौधे रोपे गए। इस।
अवसर पर प्रोजेक्ट मैनेजर साधना घोष दृष्टि केंद्र के संस्थापक मारूफ खान फील्ड सुपरवाइजर रोहित पांडे, फराज खान, डाटा ऑपरेटर उत्कर्ष खरे, आरसी दुर्गेश समेत कई शिक्षार्थी और ग्रामीण मौजूद रहे।

