Type Here to Get Search Results !
BREAKING
विज्ञापन
TTN24 न्यूज चैनल समस्त राज्यों से डिवीजन हेड, मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208, +91 9454949349, ✉️ ttn24officialcmd@gmail.com — साथ ही चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने के लिए संपर्क करें — 📞 +91 9956897606 — ☎️ 0522 3647097 | आपका पसंदीदा हिंदी न्यूज चैनल TTN24 अब उपलब्ध है सभी डिजिटल केविल नेटवर्क पर — जिओ टीवी, जिओ फाइबर चैनल नंबर 543, टाटा प्ले चैनल नंबर 2075, E-star डिजिटल केविल चैनल नंबर 201, DTH लाइव टीवी, स्मार्ट टीवी, एवं सभी एंड्रॉइड बेस्ड ओटीटी प्लेटफार्म एवं यूट्यूब फेसबुक Live 24x7. चैनल से जुड़ने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208 | Head Office : llnd Floor Regency Tower, Shivaji Marg, Hussainganj, Lucknow (U.P.) 226018. Managing Director : Avneesh Dwivedi — 📞 +91 9956072208, +91 9794009727. समाचार, विज्ञापन एवं चैनल में किसी प्रकार की शिकायत एवं सुझाव के लिए कॉल करें — 📞 +91 9956072208

रेवदर: हाइवे आंदोलन के समर्थन में मंडार रेवदर व गुजरात पाथावाड़ा एकजुट होकर अपने फोरलेन/ बायपास की मांग

 संवाददाता हितेश कुमार जोशी


हाइवे आंदोलन के समर्थन में मंडार रेवदर व गुजरात पाथावाड़ा एकजुट होकर अपने फोरलेन/ बायपास की मांग 

रेवदर हाइवे पर बढ़ रही दुर्घटनाओं और आए दिन सड़को पर जान गँवा रहे लोगो से यहाँ की जनता आक्रोश में है इसी आक्रोश को लेकर हाइवे जन आंदोलन ने फोरलेन और बायपास की मांग लगातार तेज कर दी है, हाईवे के मुद्दे को लेकर युवाओ ने राजनीति से परे आकर सबसे निवेदन किया की यह मुद्दा हम सबके जीवन से जुड़ा अहम और गंभीर मुद्दा है, हाईवे जन आंदोलन को लेकर पूर्व में युवाओ ने सांकेतिक हाईवे जाम कर एसडीएम को ज्ञापन देकर कार्यवाही की मांग की थी वही ज्ञापन देने के बाद एक दिन ऐसा नहीं गया जिस दिन लोगो ने जान नहीं गंवाई हो, राजनीति और विविध क्षेत्रों के सैकड़ो लोगो ने एक साथ एकजुट होकर हाइवे आंदोलन के समर्थन में हुंकार भरी, व अम्बेडकर भवन में विशाल बैठक का आयोजन कर आंदोलन को तेज गति से चलाने पर चर्चा की वही, सभी लोगो को इस आंदोलन से जुड़ने की अपील की , आंदोलन समिति ने कहा कि यह राजनीति नहीं है सभी लोगो का साथ है और यह समस्या प्रत्येक व्यक्ति की है जो इस रोड पर सफर करते है,
बैठक में सभी लोगो ने आंदोलन के बारे में चर्चा की उसके बाद रैली निकालकर तहसील कार्यालय जाकर धरना दिया और पहले ज्ञापन दिए उस पर क्या कार्यवाही हुई उसकी माँग की , वही विधायक मोतीराम ने पुलिस अधीक्षक को लाउडस्पीकर पर फ़ोन लगाकर दस दिन में ट्रेफिक डायवर्ट करने की बात कही वही ज्ञापन तहसीलदार को सौप कर कार्यवाही नहीं होती तो जल्द ही हाइवे जाम की चेतावनी दी, दिए ज्ञापन में बताया कि हाइवे आंदोलन समिति रेवदर तहसील (मंडार-सिरोही हाईवे) के माध्यम से हम आपका ध्यान हमारे क्षेत्र से गुजरने वाले मुख्य राजमार्ग की अत्यंत दयनीय और चिंताजनक स्थिति की ओर आकर्षित करना चाहते हैं। वर्तमान में यह मार्ग स्थानीय नागरिकों और राहगीरों के लिए बेहद जानलेवा साबित हो रहा है।

इस विषय में हम निम्नलिखित मुख्य मांगें आपके समक्ष रख रहे हैं।

1. बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं पर रोकः राजमार्ग पर आए दिन भीषण सड़क हादसे हो रहे हैं, जिनमें कई मासूम लोग अपनी जान गंवा चुके हैं और अनेक परिवार तबाह हो चुके हैं। यातायात सुरक्षा के कड़े इंतजाम और ब्लैक स्पॉट्स को तुरंत ठीक करना अनिवार्य है।2. बाईपास का निर्माणः- भारी वाहनों के सीधे क्षेत्र (कस्बे/शहर) के बीच से गुजरने के कारण स्थानीय ट्रैफिक व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। जाम और हादसों से मुक्ति के लिए स्वीकृत बाईपास का काम तुरंत शुरू किया जाए।3. फोरलेन कार्य में तेजीः- यातायात के भारी दबाव को देखते हुए इस मार्ग को फोरलेन में बदलने का कार्य अत्यंत आवश्यक है। इस परियोजना की कछुआ चाल या अटके हुए काम को गति देकर जल्द से जल्द पूरा कराया जाए।4. सरकार से निवेदन है कि फोरलेन / बायपास निमार्ण कार्य मे गति लाने कि जरूरत है, यदि समय रहते इस विषय पर गंभीरता नहीं दिखाई तो यह हाईवे जानलेवा तो है ही भविष्य में किसी बडी सडक दुर्घटना होने से इन्कार नहीं कर सकते, आये दिन गैस टैंकर लगातार आबादी क्षेत्र मे से निकल रहे गैस टैंकर लीकेज के दौरान भी आये दिन अफरा तफरी मचती है, लोगो और प्रशासन के हाथ पैर फुल जाते है, इसलिये इस समस्या के समाधान के प्रयास अब बिल्कुल जरूरी है,

यही प्रतिदिन दुर्घटनाएं होने के कारण लोग अपनी जान गंवा रहे है.5. फोरलेन / बायपास निमार्ण शुरू हो तब तक डीसा से मंडार-सिरोही आने वाले ट्रेलरों कि भारी आवाजाही को आबुरोड सिरोही फोरलेन डायवर्ट करे जिससे जनता को राहत मिलेगी,यह विषय सीधे तौर पर हजारों नागरिकों के जीवन और सुरक्षा से जुड़ा हुआ है। हमारा आपसे विनम्र आग्रह है कि इस गंभीर रामस्या को प्राथमिकता देते हुए संबंधित विभाग को त्वरित कार्रवाई के लिए निर्देशित करें।

यदि सरकार और प्रशासन समय रहते इस विषय पर गंभीर रुख नहीं अपनाते हैं और तय समय सीमा में कार्य शुरू नहीं किया जाता है, तो क्षेत्र की जनता के जान-माल की रक्षा और जनहित में हाइवे आंदोलन समिति उग्न जन-आंदोलन के लिए विवश होगी, जिसकी समस्त जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।आशा है कि आप जनभावनाओं का सम्मान करते हुए तुरंत उचित निर्णय लेंगे। इस अवसर पर सैकड़ो लोग उपस्थित थे ,

Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe