Type Here to Get Search Results !
BREAKING
विज्ञापन
TTN24 न्यूज चैनल समस्त राज्यों से डिवीजन हेड, मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208, +91 9454949349, ✉️ ttn24officialcmd@gmail.com — साथ ही चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने के लिए संपर्क करें — 📞 +91 9956897606 — ☎️ 0522 3647097 | आपका पसंदीदा हिंदी न्यूज चैनल TTN24 अब उपलब्ध है सभी डिजिटल केविल नेटवर्क पर — जिओ टीवी, जिओ फाइबर चैनल नंबर 543, टाटा प्ले चैनल नंबर 2075, E-star डिजिटल केविल चैनल नंबर 201, DTH लाइव टीवी, स्मार्ट टीवी, एवं सभी एंड्रॉइड बेस्ड ओटीटी प्लेटफार्म एवं यूट्यूब फेसबुक Live 24x7. चैनल से जुड़ने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208 | Head Office : llnd Floor Regency Tower, Shivaji Marg, Hussainganj, Lucknow (U.P.) 226018. Managing Director : Avneesh Dwivedi — 📞 +91 9956072208, +91 9794009727. समाचार, विज्ञापन एवं चैनल में किसी प्रकार की शिकायत एवं सुझाव के लिए कॉल करें — 📞 +91 9956072208

हरदोई: कोतवाली मल्लावा क्षेत्र में अवैध लकड़ी कटान का सिलसिला जारी पर्यावरण को समाप्त करने में लगे लकडट्टे

 कोतवाली मल्लावा क्षेत्र में अवैध लकड़ी कटान का सिलसिला जारी पर्यावरण को समाप्त करने में लगे लकडट्टे ।


ब्यूरो रिपोर्ट 

चन्दगीराम मिश्रा 

हरदोई यूपी 

मल्लावां हरदोई थाना क्षेत्र अंतर्गत हरे-भरे पेड़ों पर आरा चला कर पर्यावरण को नष्ट करने में लकड़कट्टों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं प्रशासन मूक दर्शक की तरह कटान पर निगाह फेरता आ रहा है।

जानकारी के अनुसार थाना मल्लावा क्षेत्र में कुछ ही दिनों से लकड़कट्टों के हौसले आसमान को छूते नजर आ रहे हैं जिसका उदाहरण हरे भरे पेड़ों को बिना परमिशन निशाना बनाकर दिनदहाड़े आरा चला

या जा रहा है ।बीते दिनों में कई गांव में एक सिपाही का नाम चर्चा में आ रहा है ।सिपाही की शरारत से लकड़कट्टों का हुजूम बढ़ता जा रहा है। जैसे ताजा मामला दिनांक 14 जून 2026 को गांव दुर्गा पुरवा में बेखौफ लकडकट्टे बिना परमिशन सिपाही मनीष यादव के आदेश पर हरे नेम व शीशम के पेडों पर आरा चला कर कर पेड़ों को नष्ट कर दिया। 

वही देशराज पुत्र बलदेव निवासी दुर्गापुरवा ने ठेकेदार छोटे पुत्र अज्ञात महेश पुत्र अज्ञात निवासी ठठिया जाहिदपुर के खिलाफ थाने पर प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया कि दोनों ठेकेदारों ने मिलकर चोरी से हमारे खेत से एक नीम का एक शीशम का पेड़ जबरन काट रहे हैं जिनको रुकवाया जाए जिसको गांव के स्व, अजय सिंह की पत्नी कमलेश सिंह ने बिक्री कर दिया है। जबकि वह पेड़ हमारे जमीन पर खड़े हैं ।

पीड़ित ने डायल 112 पुलिस बुलाई 112 की सूचना बीट सिपाही बिजेंदर कुमार बताई बिजेंदर कुमार ने प्रार्थना पत्र लेकर मौके पर पहुंचे लकड़कट्टों से पूछा कि किसके परमिशन से पेड़ों को काटा गया है ठेकेदारों ने बताया कि सिपाही मनीष यादव को पूरी जानकारी है और उन्हीं के परमिशन से पेड़ों को काटा गया है पेड़ कटान को लेकर वन विभाग की परमिशन पूछे जाने पर छोटे ठेकेदार लेबर लेकर भाग निकला । सिपाही विजेंद्र ने एक ठेकेदार महेश को पड़कर थाने लाया और थाना अध्यक्ष को पूरी बात अवगत कराई थाना अध्यक्ष ने उसे पुलिस हिरासत में बिठा दिया। सूत्रों से जानकारी यह भी मिली है कि विगत दिनों गांव सोतहैया मजरा तेजीपुर, शाहपुर गंगा, गांवों में इसी तरह से सिपाही मनीष यादव के आदेश पर हरे-भरे पेंडो को काटा गया है जबकि सिपाही मनीष यादव हल्का नंबर तीन में पोस्ट ही नहीं है उसकी पोस्टिंग ट्रैफिक कॉरिडोर में की गई है लेकिन हरकत बाज सिपाही के आगे लाइन ऑर्डर कानून का कोई खौफ नहीं रहता है सिपाही मनीष यादव की कई शिकायते आम जनमानस में चर्चित हो चुकी है। लेकिन प्रभारी निरीक्षक द्वारा उनके ऊपर कोई प्रभावी कार्यवाही नहीं की गई जो प्रश्न चिन्ह खड़ा हो रहा है।

Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe