आनन्द बॉबी चावला ब्यूरो चीफ झांसी।
*झांसी में खूनी हमला: होटल के पास दबंगों ने किया हमला, एक की मौत, दूसरा गंभीर*
*शिवानी तिराहे पर वारदात से सनसनी: उपचार के दौरान घायल की मौत, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा*
एंकर,झांसी। आप सभी को बताते चलें कि सीपरी बाजार थाना क्षेत्र के शिवानी तिराहा स्थित शिवानी होटल के पास शुक्रवार देर रात हुए हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया
पुलिस के अनुसार, कुछ व्यक्तियों द्वारा किए गए हमले में गौरीशंकर कुशवाहा और मुरारी लाल कुशवाहा गंभीर रूप से घायल हो गए थे। दोनों को तत्काल उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज झांसी में भर्ती कराया गया। उपचार के दौरान गौरीशंकर कुशवाहा की मौत हो गई, जबकि मुरारी लाल कुशवाहा का इलाज जारी है
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। परिजनों की तहरीर के आधार पर थाना सीपरी बाजार में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है तथा मामले की गहन जांच की जा रही है।
आनन्द बॉबी चावलाझांसी।
