कौशाम्बी
*जिलाधिकारी कौशाम्बी एवं पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी ने आरक्षी नागरिक पुलिस भर्ती-2025 के परीक्षा केन्द्रों का भ्रमण कर लिया जायजा*
जिलाधिकारी कौशाम्बी डाॅ. अमित पाल एवं पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी सत्यनारायण ने जनपद में आयोजित होने वाले आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों की सीधी भर्ती-2025 को सकुशल एवं शान्तिपर्ण सम्पन्न कराने के लिए परीक्षा केन्द्र-करारी इंटर काॅलेज एवं महाॅत्मा ज्योतिबाफुले राजकीय पाॅलीटेक्निक टेंवा आदि का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया।जिलाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान कन्ट्रोल रूम एवं स्ट्राॅग रूम की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए केन्द्र व्यवस्थापक को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि परीक्षा से सम्बन्धित सभी व्यवस्थाएं समय से पूर्ण करा ली जाय। उन्होंने सी.सी.टी.वी. की क्रियाशीलता सुनिश्चित बनाए रखने के निर्देश दिए।
पुलिस अधीक्षक ने परीक्षा को सकुशल एवं शान्तिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के लिए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए क्षेत्राधिकारी एवं थाना प्रभारी को आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान क्षेत्राधिकारी मंझनपुर मौजूद रहे।
*ब्यूरो रिपोर्ट मुज़फ्फर कौशाम्बी*

