संवाददाता हितेश कुमार जोशी
दौसा पति करता था चरित्र पर शक, महिला ने नाबालिग बेटे के साथ मिलकर उतार दिया मौत के घाट
दौसा में पत्नी ने नाबालिग बेटे के साथ मिलकर पति की पत्थर मारकर हत्या कर दी. चरित्र पर शक था विवाद की वजह. पुलिस ने पत्नी को गिरफ्तार किया, बेटे से पूछताछ जारी राजस्थान के दौसा जिले में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है. यहां एक महिला ने अपने नाबालिग बेटे के साथ मिलकर पति की निर्मम हत्या कर दी. पुलिस ने आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि नाबालिग बेटे को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है.सदर थाना क्षेत्र के अंतर्गत 27 जून की रात 40 वर्षीय रमेश बैरवा की अपनी पत्नी ममता के साथ कहासुनी हुई. पुलिस के अनुसार पति रमेश को पत्नी ममता पर कथित अवैध संबंधों का शक था. इसी शक को लेकर घर में लंबे समय से विवाद चल रहा था. इसी विवाद के चलते पत्नी ने बेटे के साथ मिलकर पति को रास्ते से हटाने की साजिश रच लीहत्या के बाद छिपाने की कोशिश, लेकिन पुलिस जांच में खुला राज आरोप है कि रमेश पर भारी पत्थर से हमला किया गया. सिर पर कई वार किए गए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. शव घर के पास ही मिला. हत्या के बाद आरोपी पक्ष ने मामले को छिपाने की कोशिश की, लेकिन पुलिस को बयानों और परिस्थितियों में कई विरोधाभास मिले. लेकिन सख्त पूछताछ में हत्या का राज खुल गया.लंबे समय से घर में चल रहा था विवाद, पत्नी पर था अवैध संबंधों का शक पुलिस ने ममता को गिरफ्तार कर लिया है. नाबालिग बेटे से भी पूछताछ की जा रही है. मामले की गहराई से जांच जारी है. पुलिस का कहना है कि पति-पत्नी के बीच लगातार हो रहे झगड़ों ने इस खौफनाक घटना को जन्म दिया. कहा जा रहा है कि पत्नी पर अवैध संबंध को लेकर शक था, जिसको लेकर लगातार झगड़े हो रहे थे हत्या से इलाके में सनसनी घटना सामने आने के बाद पूरे इलाके में खासी चर्चा है. लोग इस बात से हैरान हैं कि पारिवारिक विवाद इतना खतरनाक रूप ले सकता है कि पत्नी और बेटा मिलकर घर के मुखिया की हत्या कर दें. इस घटना ने घरेलू हिंसा और आपसी अविश्वास के गंभीर परिणामों को एक बार फिर उजागर कर दिया है. पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है.