Type Here to Get Search Results !
BREAKING
विज्ञापन
TTN24 न्यूज चैनल समस्त राज्यों से डिवीजन हेड, मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208, +91 9454949349, ✉️ ttn24officialcmd@gmail.com — साथ ही चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने के लिए संपर्क करें — 📞 +91 9956897606 — ☎️ 0522 3647097 | आपका पसंदीदा हिंदी न्यूज चैनल TTN24 अब उपलब्ध है सभी डिजिटल केविल नेटवर्क पर — जिओ टीवी, जिओ फाइबर चैनल नंबर 543, टाटा प्ले चैनल नंबर 2075, E-star डिजिटल केविल चैनल नंबर 201, DTH लाइव टीवी, स्मार्ट टीवी, एवं सभी एंड्रॉइड बेस्ड ओटीटी प्लेटफार्म एवं यूट्यूब फेसबुक Live 24x7. चैनल से जुड़ने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208 | Head Office : llnd Floor Regency Tower, Shivaji Marg, Hussainganj, Lucknow (U.P.) 226018. Managing Director : Avneesh Dwivedi — 📞 +91 9956072208, +91 9794009727. समाचार, विज्ञापन एवं चैनल में किसी प्रकार की शिकायत एवं सुझाव के लिए कॉल करें — 📞 +91 9956072208

बिहार: थाना हाजत मे बिट्टू की मौत मामले में बिट्टू के परिजनों से मिले पप्पू यादव, दी आर्थिक सहायता और न्याय का दिलाया भरोसा

 थाना हाजत मे बिट्टू की मौत मामले में बिट्टू के परिजनों से मिले पप्पू यादव, दी आर्थिक सहायता और न्याय का दिलाया भरोसा।

जुबैर अंसारी स्पेशल क्रोस्पोंडेंट ऑफ बिहार की खास रिपोर्ट l

जदिया थाना हाजत में पिछले 10 जून को हुई बिट्टू कुमार की मौत के बाद पूर्णिया के निर्दलीय सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव मंगलवार देर शाम कोरियापट्टी पश्चिम पंचायत के रजगांव वार्ड-2 स्थित मृतक के घर पहुंचे। उन्होंने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया तथा 25 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की। साथ ही मामले में न्याय दिलाने का भरोसा भी दिलाया।सांसद के पहुंचते ही मृतक की पत्नी काजल देवी समेत परिवार के अन्य सदस्य भावुक हो गए और रोने लगे। इस दौरान पप्पू यादव ने परिजनों की समस्याएं सुनीं तथा घटना से संबंधित जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कहा कि एक परिवार की सबसे बड़ी उम्मीद खत्म हो गई है और ऐसे समय में समाज तथा जनप्रतिनिधियों की जिम्मेदारी बढ़ जाती है।मीडिया से बातचीत के दौरान सांसद ने राज्य में बढ़ती आपराधिक घटनाओं और सामाजिक हालात पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ महीनों में वे कई हत्या और संदिग्ध मौत के मामलों में पीड़ित परिवारों से मिलने पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि हाल के दिनों में बिहार में अपराध और असुरक्षा की घटनाएं बढ़ी हैं, जिससे आम लोगों में भय का माहौल है। उन्होंने बताया कि इस मामले को लेकर उन्होंने डीआईजी और पुलिस अधीक्षक से बातचीत की है तथा निष्पक्ष जांच की मांग की है।पप्पू यादव ने कहा कि समाज को भी आत्ममंथन करने की जरूरत है कि ऐसी घटनाएं लगातार क्यों हो रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि आम लोगों की बुनियादी समस्याओं, बेरोजगारी, शिक्षा, स्वास्थ्य और सुरक्षा जैसे मुद्दों पर अपेक्षित चर्चा नहीं हो रही है। उन्होंने कहा कि गरीब और कमजोर वर्ग के लोग लगातार संकटों का सामना कर रहे हैं और उन्हें न्याय के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है सांसद ने कहा कि किसी भी पीड़ित परिवार की आर्थिक और सामाजिक स्थिति घटना के बाद बेहद कमजोर हो जाती है। ऐसे में उनकी कोशिश रहती है कि वे पीड़ित परिवारों तक पहुंचकर यथासंभव मदद करें, ताकि परिवार अपने जीवन को दोबारा पटरी पर ला सके। उन्होंने कहा कि मृतक के परिवार की छोटी बच्ची और पत्नी के भविष्य की चिंता उन्हें यहां खींच लाई है।उन्होंने जनप्रतिनिधियों से भी अपील की कि वे दलगत राजनीति से ऊपर उठकर जरूरतमंद और पीड़ित लोगों की सहायता करें। उन्होंने कहा कि जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं को सुनना और संकट की घड़ी में उनके साथ खड़ा होना जनप्रतिनिधियों का दायित्व है।मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, जनप्रतिनिधि एवं समर्थक मौजूद थे। सांसद के आगमन को लेकर क्षेत्र में देर शाम तक लोगों की भीड़ जुटी रही। वहीं बिट्टू कुमार की मौत के मामले में निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग लगातार उठ रही है।

Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe