सिस्टम का शिकार हुआ रोशन आनंद का भाई, आत्म हत्या नही हो सकता - पप्पू यादव पूर्णिया सांसद l
जुबैर अंसारी स्पेशल क्रोस्पोंडेंट ऑफ बिहार l
बिहार मे इन दिनों दो शिक्षकों के बीच बढ़ती विवाद ने एक की जान ले ली इस हाई प्रोफाइल मामले पर आखिरकार पूर्णिया सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने बड़ी बात कही l दर असल पटना में ज्ञान बिंदु कोचिंग के निदेशक रोशन आनंद के भाई प्रिंस यादव की मौत को लेकर पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव ने कहा कि सिस्टम के कारण रोशन के भाई की जिंदगी खत्म हो गई उन्होंने कहा कि आत्महत्या तो हो ही नहीं सकता। सांसद ने आगे कहा कि समाज ने एक प्रतिभावान शिक्षक को खो दिया मैं नहीं मानता की कोई शिक्षक किसी की हत्या कर सकता है संसद में इसके अलावा यह अभी कहा कि गलत तरीके से खान सर और रोशन आनंद के मुद्दे को उठाया जा रहा है रोशन कोई अपराधी नहीं है जो उसे जेल भेज दिया गया।