TTN 24न्यूज
ब्युरोचीफ, शैलेन्द्रसिंह बारडोली गुजरात
सुरत जिला ओलपाड तालुका के कोबा गांव की प्राइमरी स्कूल "ग्रीन स्कूल" स्टेट लेवल पर चुना गया।
सूरत जिले के ओलपाड तालुका के गांव के प्राइमरी स्कूल कोबा को वडोदरा में VNM वडोदरा न्यूज़ मैगज़ीन फाउंडेशन द्वारा आयोजित एनवायरनमेंटल एक्सीलेंस अवार्ड 2026 के तहत ग्रीन स्कूल अवार्ड के लिए चुना गया है।यह सम्मान स्कूल प्रिंसिपल धर्मेंद्र पटेल के मार्गदर्शन में स्कूल में विकसित गार्डन, इको क्लब, पेड़ लगाने, सफाई अभियान, जल संरक्षण, कचरा प्रबंधन और पर्यावरण जागरूकता के लिए विभिन्न क्रिएटिव गतिविधियों को ध्यान में रखते हुए दिया गया।
छात्रों में प्रकृति के प्रति प्रेम, जिम्मेदारी और संवेदनशीलता की भावना विकसित करने के लिए लगातार प्रयासों को स्टेट लेवल पर मान्यता मिलने पर पूरे स्कूल परिवार, ग्रामीणों और पूरे तालुका से बधाई का तांता लगा हुआ है।
