Type Here to Get Search Results !
BREAKING
विज्ञापन
TTN24 न्यूज चैनल समस्त राज्यों से डिवीजन हेड, मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208, +91 9454949349, ✉️ ttn24officialcmd@gmail.com — साथ ही चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने के लिए संपर्क करें — 📞 +91 9956897606 — ☎️ 0522 3647097 | आपका पसंदीदा हिंदी न्यूज चैनल TTN24 अब उपलब्ध है सभी डिजिटल केविल नेटवर्क पर — जिओ टीवी, जिओ फाइबर चैनल नंबर 543, टाटा प्ले चैनल नंबर 2075, E-star डिजिटल केविल चैनल नंबर 201, DTH लाइव टीवी, स्मार्ट टीवी, एवं सभी एंड्रॉइड बेस्ड ओटीटी प्लेटफार्म एवं यूट्यूब फेसबुक Live 24x7. चैनल से जुड़ने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208 | Head Office : llnd Floor Regency Tower, Shivaji Marg, Hussainganj, Lucknow (U.P.) 226018. Managing Director : Avneesh Dwivedi — 📞 +91 9956072208, +91 9794009727. समाचार, विज्ञापन एवं चैनल में किसी प्रकार की शिकायत एवं सुझाव के लिए कॉल करें — 📞 +91 9956072208

रसूलाबाद कानपुर देहात: भाजपा टिकट के प्रबल दावेदार कृष्ण मुरारी दोहरे का एलान - रसूलाबाद को बनाऊंगा आदर्श विधानसभा

 भाजपा टिकट के प्रबल दावेदार कृष्ण मुरारी दोहरे का एलान - रसूलाबाद को बनाऊंगा आदर्श विधानसभा



*सीता राम ढाबा पर कार्यकर्ताओं से बोले- जनता और कार्यकर्ताओं के मान - सम्मान के लिए हर समय तैयार , ब्रजेश त्रिपाठी ने कहा- जमीनी नेता हैं दोहरे*


सुरेन्द्र मिश्रा 

*रसूलाबाद कानपुर देहात।*  

2027 विधानसभा चुनाव को लेकर रसूलाबाद विधानसभा से भाजपा के टिकट के प्रबल दावेदार कृष्ण मुरारी दोहरे ने बुधवार को सीता राम ढाबा पर भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच अपनी दावेदारी पेश की। उन्होंने कहा कि अगर पार्टी ने उन पर भरोसा जताया तो रसूलाबाद विधानसभा में चौमुखी विकास के साथ इसे आदर्श विधानसभा बनाऊंगा। इस मौके पर भाजपा प्रांतीय परिषद के सदस्य ब्रजेश त्रिपाठी भी मौजूद रहे।

  

        सेवा निवृत्त पुलिस उपाधीक्षक से नेता बने कृष्ण मुरारी दोहरे ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि _रसूलाबाद की माटी से मेरा पुराना रिश्ता है। यहां की जनता का दर्द मैं जानता हूं। पार्टी नेतृत्व अगर मुझ पर विश्वास करता है तो मैं वादा करता हूं कि रसूलाबाद विधानसभा के हर गांव हर गली तक विकास पहुंचाऊंगा और शिक्षा स्वास्थ्य सड़क बिजली और रोजगार मेरी प्राथमिकता होगी।_


     मैं जनता और पार्टी कार्यकर्ताओं के मान-सम्मान के लिए हर समय तैयार रहूंगा। कार्यकर्ता ही पार्टी की असली ताकत हैं उनके बिना कोई जीत संभव नहीं है। बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं मेरी सीधी पकड़ रहेगी और मेरा दरवाजा 24 घंटे जनता के लिए खुला रहेगा। उन्होंने कहा कि रसूलाबाद को प्रदेश की सबसे विकसित और आदर्श विधानसभा बनाना मेरा संकल्प है।

        

        भाजपा प्रांतीय परिषद के सदस्य ब्रजेश त्रिपाठी ने कृष्ण मुरारी दोहरे की दावेदारी का समर्थन करते हुए कहा कि _कृष्ण मुरारी दोहरे ने सेवा दौरान भी गरीबों असहायों की भरपूर मदद की यह जमीन से जुड़े अब जमीनी नेता हैं। संगठन और जनता के बीच उनकी मजबूत पकड़ है। इन्होंने हमेशा पार्टी के लिए निस्वार्थ भाव से काम किया है और संगठन के हर कार्यक्रम में इनकी सक्रिय भागीदारी रहती है और 2027 में रसूलाबाद से पार्टी अगर इन्हें मौका देती है तो प्रचंड जीत तय है। इनके नेतृत्व में रसूलाबाद का विकास नई ऊंचाई छुएगा। कार्यकर्ताओं का मान-सम्मान इनकी प्राथमिकता में है। ये सबको साथ लेकर चलने वाले नेता हैं और_

 ऐसे समर्पित और कर्मठ कार्यकर्ता को मौका दिया जाए। रसूलाबाद की जनता भी यही चाहती है ।

       सीता राम ढाबा पर हुई इस बैठक में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। दावेदारी की घोषणा के बाद कार्यकर्ताओं ने जय श्रीराम और भारत माता की जय के नारे लगाए। सभी ने एक स्वर में कृष्ण मुरारी दोहरे के समर्थन का एलान किया। 

 

       2027 विस चुनाव को लेकर रसूलाबाद सीट पर सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। भाजपा से कई दावेदार सामने आ रहे हैं लेकिन कृष्ण मुरारी दोहरे को कार्यकर्ताओं की दम पर प्रबल दावेदार माना जा रहा है।

     इस मौके पर भाजपा के पूर्व मंडल अक्ष्यक्ष राम महेश बर्मा अनुरोध दुबे महेंद्र पाल सिंह उर्फ तार बाबू वरुण पांडेय उत्तम गुप्ता आदित्य सिंह राणा अनुराग सिंह राजावत शिव तिवारी नवनीत सिंह राजावत नीलू सिंह अंकित दिवाकर सीटू सिंह विशाल सिंह शिवासिंह संजय यादव दीपक कठेरिया सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे ।

Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe