ब्युरोचीफ शैलेन्द्रसिंह बारडोली गुजरात
तापी एल.सी.बी,ने बारडोली टाउन पुलिस स्टेशन में धोखाधड़ी गुनाह के वॉन्टेड आरोपी को पकड़ा।
तापी व्यारा के पुलिस सुपरिटेंडेंट जे.एन. देसाई ने जिले में फरार आरोपियों और शरीर/प्रॉपर्टी से जुड़े अपराधों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए थे।निर्देश अनुसार, आज तापी जिला एल.सी.बी पी.आई,डी.एस. गोहिल के सीधे निर्देश और गाइडेंस में, पुलिस स्टाफ धर्मेशभाई, विनोदभाई, रोनककुमार और किरणभाई आज व्यारा पुलिस स्टेशन विस्तारमें गश्त पर थे।
उसी समय सूचना मिली कि B.N.S.की धारा 316(2), 318(4), 54 के तहत फरार चल रहे वॉन्टेड आरोपी लक्ष्मण उर्फ लच्छू रतनभाई भोई, उम्र 33, निवासी व्यारा दादरी, फलियू मस्जिद, ता. व्यारा जी. तापी वांछित आरोपी अभी तुलसी पार्क के सामने चायकी दुकान पर खड़ा है।
आरोपी मौजूद होनेकी पक्की जानकारी मिलने पर पुलिसने आरोपीको वहासे गिरफ्तार करके आगे कार्रवाई के लिए व्यारा पुलिस स्टेशनमे सौंपा गया।
