इसरार अहमद
जिला संवाददाता अम्बेडकरनगर
रहस्यमय परिस्थितियों में लापता युवक की तीन सफ्ताह बीत जाने के बाद भी नहीं लगा सुराग पुलिस पर उठे सवाल
अंबेडकरनगर ।जलालपुर तहसील क्षेत्र के एक युवक के रहस्यमय परिस्थितियों में लापता होने का मामला सामने आया है। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर युवक की तलाश शुरू कर दी है। युवक का अब तक कोई सुराग न मिलने से परिवार के लोग चिंतित हैं।प्राप्त जानकारी के अनुसार मोहम्मद जलील उर्फ बोतल पुत्र मोहम्मद अनीस निवासी ग्राम दुबौली पोस्ट अजमलपुर थाना कटका तहसील जलालपुर जनपद अंबेडकरनगर बीते 10 मई 2026 को सुबह लगभग 10 बजे ग्राम मदियापार थाना अतरौलिया जनपद आजमगढ़ गया था। परिजनों के अनुसार वहां पहुंचने के बाद वह अचानक लापता हो गया और तब से उसका कोई पता नहीं चल सका है।परिवार के लोगों ने बताया कि युवक के मोबाइल फोन तथा अन्य संभावित स्थानों पर काफी खोजबीन की गई। रिश्तेदारों और परिचितों से भी संपर्क किया गया लेकिन अब तक उसके संबंध में कोई जानकारी नहीं मिल सकी है।युवक के अचानक गायब होने से परिजन किसी अनहोनी की आशंका से भी चिंतित हैं। गुमशुदा चार भाइयों में दूसरे नंबर पर है जिसकी दिमांगी हालत बचपन से ही सही नहीं होना बताया जा रहा हैमामले की सूचना मिलने पर थाना कटका पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू किया लेकिन अभी तक कोई सुराग नहीं लग सका। पुलिस का कहना है कि पुलिस टीम संभावित स्थानों पर तलाश कर रही है तथा आसपास के क्षेत्रों से भी जानकारी जुटाई जा रही है।