Type Here to Get Search Results !
BREAKING
विज्ञापन
TTN24 न्यूज चैनल समस्त राज्यों से डिवीजन हेड, मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208, +91 9454949349, ✉️ ttn24officialcmd@gmail.com — साथ ही चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने के लिए संपर्क करें — 📞 +91 9956897606 — ☎️ 0522 3647097 | आपका पसंदीदा हिंदी न्यूज चैनल TTN24 अब उपलब्ध है सभी डिजिटल केविल नेटवर्क पर — जिओ टीवी, जिओ फाइबर चैनल नंबर 543, टाटा प्ले चैनल नंबर 2075, E-star डिजिटल केविल चैनल नंबर 201, DTH लाइव टीवी, स्मार्ट टीवी, एवं सभी एंड्रॉइड बेस्ड ओटीटी प्लेटफार्म एवं यूट्यूब फेसबुक Live 24x7. चैनल से जुड़ने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208 | Head Office : llnd Floor Regency Tower, Shivaji Marg, Hussainganj, Lucknow (U.P.) 226018. Managing Director : Avneesh Dwivedi — 📞 +91 9956072208, +91 9794009727. समाचार, विज्ञापन एवं चैनल में किसी प्रकार की शिकायत एवं सुझाव के लिए कॉल करें — 📞 +91 9956072208

लखनऊ में समाजवादी पार्टी का जोरदार प्रदर्शन, जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

 लखनऊ में समाजवादी पार्टी का जोरदार प्रदर्शन, जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन  

ब्यूरो रिपोर्ट TTN 24 NEWS 

लखनऊ। महंगाई, बेरोजगारी और बिगड़ती कानून व्यवस्था के खिलाफ समाजवादी पार्टी ने बुधवार को जिला मुख्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया। पेट्रोल-डीजल-गैस के बढ़ते दाम, खाद्य एवं घरेलू वस्तुओं की कीमतों में लगातार इजाफा, पेपर लीक, महंगी बिजली, महिला उत्पीड़न और फर्जी एनकाउंटर जैसे मुद्दों को लेकर कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा।  


सपा नेताओं ने कहा कि मौजूदा सरकार की नीतियों से आम जनता त्रस्त है। महंगाई और बेरोजगारी ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने जल्द ठोस कदम नहीं उठाए तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। 


इस मौके पर मोहनलालगंज के सांसद आर.के. चौधरी, लखनऊ जिला अध्यक्ष जय सिंह जयंत, समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव विजय सिंह यादव, जिला महासचिव शब्बीर खान, पूर्व राष्ट्रीय महिला सभा अध्यक्ष जूही सिंह, लखनऊ जिला अध्यक्ष महिला सभा प्रेमलता यादव और अनिल सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। नेताओं ने कहा कि समाजवादी पार्टी जनता की आवाज उठाने के लिए प्रतिबद्ध है और अन्याय के खिलाफ संघर्ष जारी रहेगा।  


प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार विरोधी नारे लगाए और आम जनता के हित में न्याय की मांग की। सपा नेताओं ने कहा कि यह आंदोलन जनता की समस्याओं को उजागर करने के लिए है और जब तक महंगाई व भ्रष्टाचार पर अंकुश नहीं लगता, तब तक संघर्ष जारी रहेगा।

Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe