Type Here to Get Search Results !
BREAKING
विज्ञापन
TTN24 न्यूज चैनल समस्त राज्यों से डिवीजन हेड, मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208, +91 9454949349, ✉️ ttn24officialcmd@gmail.com — साथ ही चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने के लिए संपर्क करें — 📞 +91 9956897606 — ☎️ 0522 3647097 | आपका पसंदीदा हिंदी न्यूज चैनल TTN24 अब उपलब्ध है सभी डिजिटल केविल नेटवर्क पर — जिओ टीवी, जिओ फाइबर चैनल नंबर 543, टाटा प्ले चैनल नंबर 2075, E-star डिजिटल केविल चैनल नंबर 201, DTH लाइव टीवी, स्मार्ट टीवी, एवं सभी एंड्रॉइड बेस्ड ओटीटी प्लेटफार्म एवं यूट्यूब फेसबुक Live 24x7. चैनल से जुड़ने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208 | Head Office : llnd Floor Regency Tower, Shivaji Marg, Hussainganj, Lucknow (U.P.) 226018. Managing Director : Avneesh Dwivedi — 📞 +91 9956072208, +91 9794009727. समाचार, विज्ञापन एवं चैनल में किसी प्रकार की शिकायत एवं सुझाव के लिए कॉल करें — 📞 +91 9956072208

बारडोली गुजरात: गरीब किसानों की पसीनेकी कमाई खा जानेवाले घोटालेबाजों को भाजपा के राजमे हरी झंडी: डॉ. तुषार चौधरी

 ब्युरोचीफ, शैलेन्द्रसिंह बारडोली गुजरात 


गरीब किसानों की पसीनेकी कमाई खा जानेवाले घोटालेबाजों को भाजपा के राजमे हरी झंडी: डॉ. तुषार चौधरी।

सुरत जिला की ओलपाड कांठा शुगर कोऑपरेटिव शुगर इंडस्ट्री सोसाइटी में करोड़ों रुपये के मिसमैनेजमेंट मामले में वॉन्टेड आरोपी गिरफ्तार नहीं, DGP को सौंपा ज्ञापन।


BJP राजमा आज, न्यायपालिका पर जनता का भरोसा धीरे-धीरे उठ रहा है। कोऑपरेटिव संस्थाओं में करोड़ों रुपये के भ्रष्टाचार के सबूतों के साथ दर्ज शिकायत में पक्के सबूत ओर गवाह काफी होने के बाद भी, गुजरात पुलिस सिस्टम को सच्चाई का चश्मा कौन पहनाएगा ?करोड़ों रुपये के घोटालेबाज अभी भी बिंदास बाहर मौज कर रहे हैं।


गुजरात विधानसभा कांग्रेस पार्टी के नेता, MLA और पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. तुषारभाई चौधरी ने गुजरात के पुलिस महानिदेशक (DGP) को एक लिखित ज्ञापन देकर सूरत जिले के ओलपाड पुलिस स्टेशन में दर्ज कांठा शुगर कोऑपरेटिव शुगर इंडस्ट्री सोसाइटी के मिसमैनेजमेंट और धोखाधड़ी के गंभीर अपराध में वॉन्टेड/फरार आरोपियों की तुरंत गिरफ्तारी की मांग की है।

आगे कहा गया है कि ओलपाड पुलिस स्टेशन में दर्ज क्राइम की जांच पूरी होने के बाद चार्जशीट फाइल कर दी गई है, लेकिन कुछ आरोपियों को "वांटेड,फरार" दिखाया गया है। इन आरोपियों को पब्लिक में घूमने, अपना बिजनेस और रोजाना एक्टिविटी खुलेआम करने के बावजूद गिरफ्तार नहीं किया गया है।


डॉ. तुषारभाई चौधरी ने कहा है कि सोसायटी में करोड़ों रुपये के फाइनेंशियल मिसमैनेजमेंट, जाली डॉक्यूमेंट्स, गलत स्टॉक वेरिफिकेशन और लोन लेने में गड़बड़ी के बारे में पुलिस ने चार्जशीट फाइल की है। लेकिन, आरोपियों के खिलाफ सख्त एक्शन और गिरफ्तारी न होने से पूरे मामले में गंभीर सवाल उठे हैं।


उन्होंने मांग की है कि DGP पूरे मामले की हाई लेवल पर इंडिपेंडेंट जांच करें, वॉन्टेड आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार करें, गिरफ्तारी में देरी के लिए जिम्मेदारी तय करें और आरोपियों को बचाने की कोशिश करने वाले किसी भी पुलिस ऑफिसर के खिलाफ डिपार्टमेंटल और क़ानून करवाई करे।


 पब्लिक इंटरेस्ट और इंसाफ के लिए इस पूरे मामले की गंभीरता से जांच करना जरूरी है। ताकि कानून का राज और पब्लिक का भरोसा बना रहे।


गुजरातमे अभी जैसे शादियों में किराए पर बैंड मिलता है, वैसे ही सरकार ने भी पुलिसवालों को किराए पर देना शुरू कर दिया है। अब देखना यह है कि गुजरात के होम मिनिस्टर हर्ष संघवी के इशारे पर चलने वाला पुलिस सिस्टम किसानों की मेहनत की कमाई हड़पकर उन्हें साहूकार बनाने वाले आरोपियों को कब जेल भेजेगा और दूसरे घोटालेबाजों के लिए एक मिसाल कायम करेगा।

Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe