Type Here to Get Search Results !
BREAKING
विज्ञापन
TTN24 न्यूज चैनल समस्त राज्यों से डिवीजन हेड, मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208, +91 9454949349, ✉️ ttn24officialcmd@gmail.com — साथ ही चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने के लिए संपर्क करें — 📞 +91 9956897606 — ☎️ 0522 3647097 | आपका पसंदीदा हिंदी न्यूज चैनल TTN24 अब उपलब्ध है सभी डिजिटल केविल नेटवर्क पर — जिओ टीवी, जिओ फाइबर चैनल नंबर 543, टाटा प्ले चैनल नंबर 2075, E-star डिजिटल केविल चैनल नंबर 201, DTH लाइव टीवी, स्मार्ट टीवी, एवं सभी एंड्रॉइड बेस्ड ओटीटी प्लेटफार्म एवं यूट्यूब फेसबुक Live 24x7. चैनल से जुड़ने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208 | Head Office : llnd Floor Regency Tower, Shivaji Marg, Hussainganj, Lucknow (U.P.) 226018. Managing Director : Avneesh Dwivedi — 📞 +91 9956072208, +91 9794009727. समाचार, विज्ञापन एवं चैनल में किसी प्रकार की शिकायत एवं सुझाव के लिए कॉल करें — 📞 +91 9956072208

अम्बेडकरनगर: सरकारी खड़ंजा उखाड़ने का आरोप प्रधान प्रतिनिधि ने दी तहरीर

 इसरार अहमद जिला संवाददाता अम्बेडकरनगर 


सरकारी खड़ंजा उखाड़ने का आरोप प्रधान प्रतिनिधि ने दी तहरीर

अम्बेडकरनगर। विकास खंड भियांव क्षेत्र के ग्राम पंचायत मखदूमपुर में चकमार्ग पर कराए गए खड़ंजा मरम्मत कार्य को क्षतिग्रस्त करने का मामला सामने आया है। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि प्रमोद यादव ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।दिए गए प्रार्थना पत्र में प्रमोद यादव ने बताया कि ग्राम पंचायत के एक चकमार्ग पर ग्रामीणों के आवागमन की सुविधा के लिए राज्य वित्त आयोग की धनराशि से खड़ंजा मरम्मत का कार्य कराया गया था। आरोप है कि शनिवार सुबह करीब 8:30 बजे विजय प्रकाश यादव और अरविंद यादव पुत्र रत्तीलाल यादव फावड़ा और कुदाल लेकर मौके पर पहुंचे तथा चकमार्ग पर लगा लगभग पांच मीटर खड़ंजा उखाड़ दिया।प्रधान प्रतिनिधि का आरोप है कि उक्त कृत्य से सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न की गई।घटना की सूचना डायल 112 पर दी गई, जिस पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन आरोपित वहां से फरार हो गए।मामले में प्रधान प्रतिनिधि ने पुलिस से कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe