संवाददाता हितेश कुमार जोशी
हाईवे जन आंदोलन का विशाल धरना आयोजित , युवाओं ने आक्रोश प्रकट कर जल्द फोरलेन, बायपास बनाने और दुर्घटनाओं की रोकथाम को लेकर उपखंड अधिकारी कों दिया ज्ञापन,
लगातार दुर्घटनाओं से सहम रहे लोग, विभिन्न मुद्दों पर कार्यवाही की मांग को लेकर दिया ज्ञापन।
रेवदर । लगातार सड़क हादसों की रोकथाम और फोरलेन एवं बायपास के अतिशीघ्र निर्माण को लेकर युवा लगातार विरोध प्रदर्शन कर रहे है वही हाईवे जन आंदोलन संघर्ष समिति के बैनर तले सोमवार को उपखण्ड अधिकारी कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन आयोजित किया जिसमे क्षेत्र के सभी बुद्धिजीवियों ने भाग लिया।धरना स्थल पर लगभग सैकड़ो लोगो ने भाग लिया और सामूहिक रूप से नारेबाजी कर एसडीएम कार्यालय जाकर शांतिपूर्वक ज्ञापन सौपा , व पूर्व में दिए ज्ञापन में लिखित मांगों पर कार्यवाही नहीं होने एवं लगातार दुर्घटनाओ से मर रहे लोगो के प्रति संवेदनशीलता रखते हुए विरोध प्रकट कर कार्यवाही का निवेदन किया अन्यथा जल्द ही आंदोलन को उग्र कर रोड जाम किया जाएगा, पूर्व में ज्ञापन में डिसा से आबूरोड फोरलेन पर डायवर्जन की मांग , सड़क किनारे पार्किंग वाहनों की चेकिंग और चालान, टोलनाको पर पुलिस द्वारा वाहनों की चेकिंग, ट्रकों की ओवरस्पीड पर चालान, सड़क किनारे अवैध दारू बिक्री की जांच , नशे सामग्री कि जांच , एलइडी बल्बों की जांच और कार्यवाही, सड़को पर जमा मिट्टी हटाने एवं अन्य गंभीर विषयों एवं जल्द बायपास निर्माण को लेकर धरना प्रदर्शन किया , धरणार्थियों ने कहा कि यह धरना किसी राजनीति पार्टी के विरुद्ध नहीं है ना ही किसी कांग्रेस बीजेपी का मुद्दा है , यह आम लोगो के जीवन से जुड़ा गंभीर और अहम मुद्दा है , लगातार लोगो के सड़क दुर्घटनाओं में जान गँवाने से लोग आहत है और डर के साये में है , वही गैस टैंकरो की तादाद बढ़ रही है भविष्य में यदि बड़ा हादसा हो जाए तो लोगो को गिनना मुश्किल हो जाएगा , धरणार्थियों ने कहा की सरकार के लोग सकारात्मक तरीके से जनता के मुद्दे पर सक्रियता रखकर काम करे तो उनका स्वागत है , जल्द ही आंदोलन को लेकर विशाल रणनीति बनेगी और आंदोलन को मजबूत करने का प्रयास और मुहिम चलाई जाएगी ,इस अवसर पर सैकड़ो लोग और पुलिस प्रशासन मुस्तैद रही ।


