कौशाम्बी
*विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी ने रक्तदान शिविर का किया शुभारंभ*
कौशाम्बी जनपद मे आज 14.06.2026 को विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय, कौशाम्बी में आयोजित रक्तदान शिविर का शुभारंभ पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी सत्यनारायण द्वारा फीता काटकर किया गया।इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने रक्तदान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि रक्तदान एक महादान है, जिससे जरूरतमंद लोगों का जीवन बचाया जा सकता है। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों को स्वेच्छा से रक्तदान करने के लिए प्रेरित किया तथा समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता फैलाने का आह्वान किया।
एसपी ने रक्तदान करने वाले व्यक्तियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। साथ ही उपस्थित लोगों को नियमित रक्तदान करने एवं दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने के संबंध में जागरूक किया गया।
इस दौरान में चिकित्सा धिकारी उपस्थित रहे।
*ब्यूरो रिपोर्ट मुज़फ्फर कौशाम्बी*

