*मऊरानीपुर की सुखनई नदी में अवैध खनन पर प्रशासन का शिकंजा, बालू से भरा ट्रैक्टर पकड़ा, चालक फरार*
आनन्द बॉबी चावला ब्यूरो चीफ झांसी
*क्षेत्र में अवैध खनन किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा*
*झांसी के मऊरानीपुर मऊरानीपुर की सुखनई नदी में अवैध खनन पर प्रशासन का शिकंजा, बालू से भरा ट्रैक्टर पकड़ा, चालक फरार*
*मऊरानीपुर तहसील क्षेत्र की सुखनई नदी में लंबे समय से अवैध बालू खनन की शिकायतें मिल रही थीं*
एंकर,झांसी। आप सभी को बताते हैं झांसी के मऊरानीपुर तहसील क्षेत्र में अवैध बालू खनन के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई शुरू की है। मेलोनी गांव के पास सुखनई नदी से हो रहे अवैध खनन की शिकायत पर नायब तहसीलदार अमित मुदगल ने छापेमारी कर बालू से भरा एक ट्रैक्टर पकड़ लिया। हालांकि चालक मौके से फरार हो गया। प्रशासन ने वाहन को कब्जे में लेकर खनिज अधिनियम के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है।
मऊरानीपुर तहसील क्षेत्र की सुखनई नदी में लंबे समय से अवैध बालू खनन की शिकायतें मिल रही थीं। शिकायत के आधार पर बुधवार की सुबह करीब 11 बजे नायब तहसीलदार अमित मुदगल ने राजस्व टीम के साथ अचानक छापेमारी की।
कार्रवाई के दौरान मेलोनी गांव के पास झांसी-खजुराहो राष्ट्रीय राजमार्ग पर अवैध बालू से भरा एक ट्रैक्टर पकड़ा गया। प्रशासनिक टीम को देखते ही चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया।
प्रशासन ने ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर खनिज अधिनियम के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि अवैध खनन में संलिप्त लोगों की पहचान कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
अधिकारियों ने साफ किया है कि क्षेत्र में अवैध खनन किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और ऐसे मामलों में लगातार अभियान चलाकर सख्त कार्रवाई की जाएगी।तहसील क्षेत्र में अवैध बालू खनन के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। मेलोनी गांव के पास सुखनई नदी से हो रहे अवैध खनन की शिकायत पर नायब तहसीलदार अमित मुदगल ने छापेमारी कर बालू से भरा एक ट्रैक्टर पकड़ लिया। हालांकि चालक मौके से फरार हो गया। प्रशासन ने वाहन को कब्जे में लेकर खनिज अधिनियम के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है।
मऊरानीपुर तहसील क्षेत्र की सुखनई नदी में लंबे समय से अवैध बालू खनन की शिकायतें मिल रही थीं। शिकायत के आधार पर बुधवार की सुबह करीब 11 बजे नायब तहसीलदार अमित मुदगल ने राजस्व टीम के साथ अचानक छापेमारी की।
कार्रवाई के दौरान मेलोनी गांव के पास झांसी-खजुराहो राष्ट्रीय राजमार्ग पर अवैध बालू से भरा एक ट्रैक्टर पकड़ा गया। प्रशासनिक टीम को देखते ही चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया।
प्रशासन ने ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर खनिज अधिनियम के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि अवैध खनन में संलिप्त लोगों की पहचान कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
अधिकारियों ने साफ किया है कि क्षेत्र में अवैध खनन किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और ऐसे मामलों में लगातार अभियान चलाकर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
आनन्द बॉबी चावला झांसी।