Type Here to Get Search Results !
BREAKING
विज्ञापन
TTN24 न्यूज चैनल समस्त राज्यों से डिवीजन हेड, मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208, +91 9454949349, ✉️ ttn24officialcmd@gmail.com — साथ ही चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने के लिए संपर्क करें — 📞 +91 9956897606 — ☎️ 0522 3647097 | आपका पसंदीदा हिंदी न्यूज चैनल TTN24 अब उपलब्ध है सभी डिजिटल केविल नेटवर्क पर — जिओ टीवी, जिओ फाइबर चैनल नंबर 543, टाटा प्ले चैनल नंबर 2075, E-star डिजिटल केविल चैनल नंबर 201, DTH लाइव टीवी, स्मार्ट टीवी, एवं सभी एंड्रॉइड बेस्ड ओटीटी प्लेटफार्म एवं यूट्यूब फेसबुक Live 24x7. चैनल से जुड़ने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208 | Head Office : llnd Floor Regency Tower, Shivaji Marg, Hussainganj, Lucknow (U.P.) 226018. Managing Director : Avneesh Dwivedi — 📞 +91 9956072208, +91 9794009727. समाचार, विज्ञापन एवं चैनल में किसी प्रकार की शिकायत एवं सुझाव के लिए कॉल करें — 📞 +91 9956072208

झांसी: झाँसी स्मार्ट सिटी हॉस्पिटल के बीच बने रास्ते को बंद किए जाने पर भड़के स्थानीय लोग

 आनन्द बॉबी चावला ब्यूरो चीफ झांसी।



*झाँसी स्मार्ट सिटी हॉस्पिटल के बीच बने रास्ते को बंद किए जाने पर भड़के स्थानीय लोग* 


*स्थानीय लोगों ने नारेबाजी करते हुए प्रशासन से तत्काल रास्ता खोले जाने की मांग की*


 *बिना किसी पूर्व सूचना के मार्ग को बंद कर दिया गया था*

एंकर,

झांसी। आप सभी को बताते समय की झाँसी शहर के आरटीओ कार्यालय स्थित स्मार्ट सिटी हॉस्पिटल के बीच बने रास्ते को बंद किए जाने के विरोध में स्थानीय लोगों ने जमकर प्रदर्शन किया। इस दौरान लोगों ने नारेबाजी करते हुए प्रशासन से तत्काल रास्ता खोले जाने की मांग की।


प्रदर्शन कर रहे स्थानीय निवासियों का कहना था कि स्मार्ट सिटी हॉस्पिटल के उद्घाटन के दौरान जनप्रतिनिधियों ने आस्वाशन दिया था कि इस रास्ते को खोल दिया जाएगा, लेकिन उसे खोला नहीं गया,

यह मार्ग लंबे समय से क्षेत्र के लोगों के आवागमन का प्रमुख रास्ता रहा है। रास्ता बंद होने से आसपास के मोहल्लों के लोगों को आने-जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का आरोप है कि बिना किसी पूर्व सूचना के मार्ग को बंद कर दिया गया, जिससे क्षेत्रवासियों में नाराजगी है।


प्रदर्शनकारियों ने कहा कि रास्ता बंद होने के कारण उन्हें अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए लंबा चक्कर लगाना पड़ रहा है। दूसरे रास्ते में तीन मोड है जिसके चलते इस मोड पर कई वाहन सवार गिरकर घायल हो चुके है, कुछ दिनों पूर्व एक काली स्कार्पियों ने एक बच्चे को भी कुचल दिया था जिससे उसकी मौत हो गई थी, उसके बाद भी प्रशासन ने इस और ध्यान नहीं दिया, जबकि इस समस्या के निस्तारण के लिए स्थानीय लोगों ने जनप्रतिनिधियों और जिले के आला अधिकारियो को ज्ञापन भी दे चुके है लेकिन इस समस्या का अब तक निस्तारण नहीं हो सका

 स्थानीय लोगों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही मार्ग को नहीं खोला गया तो वे आंदोलन को और तेज करने के लिए मजबूर होंगे।


मौके पर एकत्र लोगों ने नगर निगम के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मांग की कि आम जनता की सुविधा को ध्यान में रखते हुए तत्काल रास्ता खोला जाए। प्रदर्शन के दौरान क्षेत्र के कई गणमान्य नागरिक और स्थानीय निवासी मौजूद रहे।


आनन्द बॉबी चावला झांसी।

Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe