नाम परिवर्तन कर फर्जी मुकदमा दर्ज कराने का आरोप, डीएम से जांच की मांग।
ब्यूरो रिपोर्ट
चन्दगीराम मिश्रा
हरदोई यूपी
मल्लावां/हरदोई। तहसील बिलग्राम विकासखंड मल्लावां क्षेत्र के ग्राम दारापुर निवासी एक व्यक्ति ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर नाम परिवर्तन कर फर्जी मुकदमा दर्ज कराने एवं परिवार रजिस्टर में कथित हेराफेरी का आरोप लगाते हुए जांच कर कार्रवाई की मांग की है।प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम दारापुर निवासी राजेश कुमार पुत्र स्व. जमुना प्रसाद उर्फ नन्हू ने जिलाधिकारी को दिए गए शिकायती पत्र में आरोप लगाया है कि गांव की प्रधान कल्पना देवी पत्नी प्रदीप नारायन दीप नारायण व प्रदीप नारायण पुत्र गण श्याम नारायण से पूर्व से विवाद चल रहा है। आरोप है कि विपक्षियों द्वारा उनके परिवार के खिलाफ फर्जी मुकदमा दर्ज कराने की साजिश रची जा रही है।
पीड़ित का कहना है कि उसके पिता का मूल नाम जमुना प्रसाद उर्फ नन्हू पुत्र जुगल किशोर है, जबकि परिवार रजिस्टर में कथित रूप से नाम में बदलाव कर जमुना प्रसाद उर्फ जमुना दर्ज कराया गया, रजिस्टर में नाम दर्ज होने की जगह पर कई बार उसे पेन से काटा पीटा गया है जो साफ-साफ दिखाई दे रहा है जो न्यायोचित नहीं है। साथ ही आरोप लगाया है कि 18 अक्टूबर 2024 को नायब तहसीलदार बिलग्राम न्यायालय में धोखाधड़ी का बिवाद संबंधी मुकदमा दायर किया गया, जो वर्तमान में विचाराधीन है।
पीड़ित ने जिलाधिकारी से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराकर कथित हेराफेरी एवं दोषियों के विरुद्ध उचित कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
