Type Here to Get Search Results !
BREAKING
विज्ञापन
TTN24 न्यूज चैनल समस्त राज्यों से डिवीजन हेड, मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208, +91 9454949349, ✉️ ttn24officialcmd@gmail.com — साथ ही चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने के लिए संपर्क करें — 📞 +91 9956897606 — ☎️ 0522 3647097 | आपका पसंदीदा हिंदी न्यूज चैनल TTN24 अब उपलब्ध है सभी डिजिटल केविल नेटवर्क पर — जिओ टीवी, जिओ फाइबर चैनल नंबर 543, टाटा प्ले चैनल नंबर 2075, E-star डिजिटल केविल चैनल नंबर 201, DTH लाइव टीवी, स्मार्ट टीवी, एवं सभी एंड्रॉइड बेस्ड ओटीटी प्लेटफार्म एवं यूट्यूब फेसबुक Live 24x7. चैनल से जुड़ने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208 | Head Office : llnd Floor Regency Tower, Shivaji Marg, Hussainganj, Lucknow (U.P.) 226018. Managing Director : Avneesh Dwivedi — 📞 +91 9956072208, +91 9794009727. समाचार, विज्ञापन एवं चैनल में किसी प्रकार की शिकायत एवं सुझाव के लिए कॉल करें — 📞 +91 9956072208

छिंदवाड़ा: निगम की कार्रवाई: होटलों और रेस्टोरेंट्स में अग्नि सुरक्षा की गहन जांच, फायर एक्सटिंग्विशर के उपयोग का दिया प्रदर्शन

 छिंदवाड़ा मध्य प्रदेश 

डिवीजन हेड पंकज पाल 

                    

  निगम की कार्रवाई: होटलों और रेस्टोरेंट्स में अग्नि सुरक्षा की गहन जांच, फायर एक्सटिंग्विशर के उपयोग का दिया प्रदर्शन

नगर निगम आयुक्त सी.पी. राय के निर्देशानुसार शहर में अग्नि सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से नगर निगम द्वारा व्यापक जांच अभियान चलाया गया। नगर निगम के फायर अधिकारी अभिषेक दुबे ने अपनी टीम के साथ शहर के विभिन्न व्यावसायिक प्रतिष्ठानों, रेस्टोरेंट्स और होटलों का निरीक्षण किया।


जांच के दौरान प्रतिष्ठानों में स्थापित फायर फाइटिंग सिस्टम, फायर अलार्म, फायर एक्सटिंग्विशर, हाइड्रेंट सिस्टम तथा आपातकालीन निकास मार्गों की स्थिति का बारीकी से निरीक्षण किया गया। साथ ही अग्नि सुरक्षा प्रमाणपत्र (सेफ्टी सर्टिफिकेट) एवं फायर ऑडिट से संबंधित दस्तावेजों की भी गहन जांच की गई।


फायर सुरक्षा की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों जैसे किचन एरिया, स्टोर रूम, ट्रांसफार्मर और जनरेटर के आसपास के क्षेत्रों को लेकर संचालकों एवं कर्मचारियों को जागरूक किया गया। टीम द्वारा आपातकालीन परिस्थितियों में फायर एक्सटिंग्विशर के सही उपयोग का प्रदर्शन भी किया गया। इसके अलावा कर्मचारियों को आग लगने जैसी स्थिति में आपातकालीन निकास द्वारों का सुरक्षित एवं प्रभावी ढंग से उपयोग करने संबंधी जानकारी दी गई।


निरीक्षण के दौरान कई प्रतिष्ठानों में अग्नि सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाएं निर्धारित मानकों के अनुरूप नहीं पाई गईं। ऐसे संस्थानों को नगर निगम की ओर से नोटिस जारी कर आवश्यक सुधार शीघ्र करने के निर्देश दिए गए हैं।

Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe