संवाददाता हितेश कुमार जोशी
भजन संध्या में उमड़ा जनसैलाब, भक्ति रस में सराबोर रहे श्रद्धालु पांच बंगलों का हुआ शुभ मुहूर्त आठ दम्पतियों ने हवन में दी समिधा, देर रात तक गूंजते रहे भजन
सिरोही- धार्मिक आस्था और भक्ति से ओतप्रोत वातावरण में आयोजित भजन संध्या में श्रद्धालुओं का अभूतपूर्व जनसैलाब उमड़ पड़ा। देर रात तक भक्तिमय प्रस्तुतियों से पूरा परिसर भक्ति रस की सरिता में डूबा रहा। पोसालिया निवासी गौ भक्त व समाजसेवी नरेंद्र सिंह व प्रवीण सिंह ने सूरत स्थित पांच बंगलों का एक साथ शुभ मुहूर्त विधि-विधान से संपन्न कराया गया।समाजसेवी गोपाल सिंह राव पोसालिया ने बताया कि संत चेतन भारतीजी महाराज की पावन उपस्थिति एवं वैदिक मंत्रोच्चार के बीच आयोजित हवन में आठ दम्पतियों ने समिधा अर्पित कर सुख, समृद्धि एवं लोककल्याण की कामना की। हवन में नरपतसिंह-प्रकाश कंवर, दशरथ सिंह-रेशमा कुंवर, दशरथ सिंह-निरमा कुंवर, महेंद्र सिंह-पूजा कंवर, भंवर सिंह-एवन कंवर, मानसिंह-मंगल सिंह-रिंकल कुंवर, नरपत सिंह-ममता कुंवर तथा विक्रम सिंह-उषा कुंवर ने सहभागिता निभाई।संत चेतन भारतीजी महाराज ने गणेश वंदना के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ कराया।
इसके बाद प्रसिद्ध भजन गायक गोमाराम कलावंत ने "गुरु बिन घोर अंधेरा" एवं "हे भोलेनाथ" सहित अनेक भक्तिमय भजनों की ऐसी प्रस्तुति दी कि श्रद्धालु देर रात तक भक्ति में लीन रहे।मातृशक्ति ने भजनों पर उत्साहपूर्वक नृत्य कर कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए।कार्यक्रम में नरेंद्र सिंह, प्रवीण सिंह, गोपाल सिंह,झालम सिंह, महेंद्र सिंह, भानु प्रताप सिंह, जितेंद्र सिंह, नाथु सिंह, रतन सिंह, फूल सिंह, महावीर सिंह, जीवन सिंह, जसवंत सिंह सहित अनेक श्रद्धालुओं ने भाग लिया।सैकड़ों की संख्या में उपस्थित मातृशक्ति एवं श्रद्धालुओं की सहभागिता ने आयोजन को भव्य और ऐतिहासिक बना दिया। पूरे परिसर में देर रात तक भक्ति, श्रद्धा और उत्साह का वातावरण बना रहा। किन्नर समुदाय को 41 हजार तथा रक्त संबंधियों को पांच लाख की ओडोमणी की।
