शौर्य व विजय का प्रतीक है महाराजा सुहेल देव का सम्पूर्ण जीवन : बैजनाथ रावत
*समाज के सम्मान, स्वाभिमान की लड़ाई लड़ने वाले योद्धा थे महाराजा सुहेल देव*
*पासी समाज के कल्याण के लिए दृढ़ संकल्पित है उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार: राकेश सिंह*
सौरभ अग्निहोत्री
खीरों (रायबरेली) समस्त जनपद में 10 जून को मनाए जाने वाले महाराज सुहेल देव जी महराज के शौर्य व विजय दिवस को लेकर आज श्री आनंदी देवी मंदिर प्रांगण में पासी समाज को लेकर एक विशाल कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसके मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के अनुसूचित जाति व जनजाति के अध्यक्ष श्री बैजनाथ रावत ने की कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि हरचंदपुर विधानसभा के पूर्व विधायक व लोकप्रिय भाजपा नेता राकेश सिंह जी रहे कार्यक्रम की अध्यक्षता भारतीय जनता पार्टी के ओजस्वी जिला अध्यक्ष श्री बुद्धिलाल पासी जी ने कीकार्यक्रम में पासी समाज के जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं बड़ी संख्या में समाज के लोगों ने सहभागिता की।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बैजनाथ रावत ने कहा कि महाराजा सुहेलदेव पासी का विजय दिवस प्रतिवर्ष 10 जून को मनाया जाता है, लेकिन व्यस्तता के कारण यहां का आयोजन बाद में किया गया। उन्होंने समाज के लोगों से महाराजा सुहेलदेव के आदर्शों पर चलने का आह्वान करते हुए कहा कि प्राचीन काल में समाज के अपने राजा-महाराजा हुआ करते थे, लेकिन आपसी विभाजन और मतभेदों ने समाज को कमजोर किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में सामाजिक और राजनीतिक भागीदारी बढ़ाने के लिए सभी को आपसी दुश्मनी भुलाकर एकजुट होना होगा। छोटे से लेकर बड़े चुनावों में सक्रिय भागीदारी और संगठन की मजबूती से ही समाज का समुचित विकास संभव है।उन्होंने कहा कि जिस दिन समाज के लोग एकजुट होकर अन्य सहयोगी समाजों का सम्मान करते हुए आगे बढ़ेंगे, उस दिन उनके उत्थान को कोई नहीं रोक सकेगा।
*मुगल आक्रांताओं से धर्म की रक्षा करने वाले योद्धा थे महाराजा सुहेल देव*
मुख्य अतिथि बैजनाथ रावत ने बताया कि मुगल आक्रांताओं से धर्म की रक्षा करने वाले राष्ट्र भक्त राजा थे महाराजा सुहेल देव जिन्होंने लगातार मुगल आक्रांताओं से युद्ध कर अपने धर्म व प्रजा की रक्षा की तथा आक्रमणकारी अब्दुल सालार गाजी का अंत कर हिंदू बहन बेटियों की रक्षा की
*कांग्रेस दलित विरोधी बाबा साहेब को संसद जाने से रोका*
बैजनाथ रावत ने उपस्थित भीड़ को बताया कि किस कदर कांग्रेस दलित विरोधी है जिसने दलितों के मसीहा बाबा साहेब को संसद में जाने से रोकने के लिए तमाम तरह के छल किए बाबा साहेब को मिले हजारों वोटो को अनवैलिड कर चुनाव हराने का कार्य किया अपितु बाबा साहब के निधन के उपरांत उनके पार्थिव शरीर को मुंबई लाने पर उसका किराया भी उनकी पत्नी से वसूला, बाबा साहेब के स्मारक के लिए भी कांग्रेस पार्टी का जमीन ना देना भी कांग्रेस का बाबा साहब के प्रति उनकी ईर्ष्या को ही दर्शाता है*प्रधानमंत्री मोदी व भाजपा ही दलितों की असली शुभचिंतक*
रावत ने सभा में मौजूद अपने समाज के लोगों को बताया कि भारतीय जनता पार्टी ही बाबा साहब के सिद्धांतों व विचारों को मानने वाली एक मात्र पार्टी है प्रधानमंत्री मोदी ने सरकार बनते ही बाबा साहब से जुड़े सभी स्थानों पर भव्य स्मारक बना कर उन्हें पंच तीर्थ का नाम दिया है
विशिष्ट अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष बुद्धीलाल पासी ने कहा कि बैजनाथ रावत लंबे समय से भाजपा के प्रति समर्पित रहे हैं और अपनी मेहनत व लगन के बल पर उन्होंने महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां हासिल की हैं। उन्होंने समाज के लोगों से शिक्षा, संगठन और सामाजिक जागरूकता को प्राथमिकता देने की अपील की।
अध्यक्षीय संबोधन में पूर्व विधायक राकेश प्रताप सिंह ने कहा कि बैजनाथ रावत अनुसूचित जाति समाज के लोगों के साथ होने वाले उत्पीड़न के मामलों में न्याय दिलाने के लिए लगातार कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इतिहास इस बात का साक्षी है कि पासी समाज हमेशा देश, प्रदेश और मित्रता के प्रति वफादार रहा है। उन्होंने पासी समाज और ठाकुर समाज के बीच ऐतिहासिक संबंधों और सामाजिक समरसता का भी उल्लेख किया।
कार्यक्रम के दौरान महाराजा सुहेलदेव पासी के जीवन, संघर्ष और वीरता पर प्रकाश डाला गया। वक्ताओं ने उनके आदर्शों को वर्तमान पीढ़ी तक पहुंचाने तथा समाज में शिक्षा, संगठन और सामाजिक एकता को मजबूत करने पर बल दिया । इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष खीरों संतोष पासी , शिवराज पासी , मंगेश पासी , दीपू पासी , मंगल पासी आदि सहित काफी संख्या में पासी समाज के लोग मौजूद रहे ।


