इसरार अहमद जिला संवाददाता
लाइब्रेरियों पर जिला समाज कल्याण अधिकारी का छापा-जैसा निरीक्षण, व्यवस्थाएं मिलीं दुरुस्त
अम्बेडकरनगर। विकासखंड भियांव में संचालित ग्राम पंचायत लाइब्रेरी केंद्रों का जिला समाज कल्याण अधिकारी विक्रम कौशल ने औचक निरीक्षण किया निरीक्षण के दौरान ब्लॉक के एडीओ पंचायत फिरदौस आलम ब्लॉक समाज कल्याण अधिकारी विशाल यादव ग्राम विकास अधिकारी बृजेश यादव ग्राम विकास अधिकारी शिव प्रकाश मिश्रा ग्राम प्रधान विनोद कुमार सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।अधिकारियों ने गौरा परिवारी हाफिजपुर शिवपाल ग्राम पंचायतों के पंचायत भवनों में संचालित लाइब्रेरी केंद्रों का निरीक्षण कर वहां उपलब्ध संसाधनों एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण में लाइब्रेरियों की व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं।अधिकारियों ने बताया कि विकासखंड भियांव की कुल 83 ग्राम पंचायतों में से 25 ग्राम पंचायतों में लाइब्रेरी केंद्र स्थापित किए गए हैं। प्रत्येक लाइब्रेरी में 13 कुर्सियां, बुक शेल्फ, 6 रीडिंग टेबल, 2 कंप्यूटर टेबल, लाइब्रेरियन की व्यवस्था एक रैक सहित अन्य आवश्यक संसाधन उपलब्ध पाए गए।जिला समाज कल्याण अधिकारी विक्रम कौशल ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी लाइब्रेरी केंद्रों का नियमित संचालन सुनिश्चित किया जाए ताकि ग्रामीण क्षेत्र के छात्र-छात्राओं एवं प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं को बेहतर अध्ययन सुविधा मिल सके।.jpg)
.jpg)