लखनऊ यूपी
अवनीश द्विवेदी
सीएम योगी ने चयनित अभ्यर्थियोंको बांटे नियुक्ति पत्र,
चयनित युवाओं ने कहा- 'न सिफारिश लगी, न घूस देनी पड़ी'
योगी सरकार की मंशा रही है कि सरकारी नौकरियों में योग्य और मेहनती युवाओं को बिना किसी भेदभाव के अवसर मिले. चयनित अभ्यर्थियों के अनुभव भी इसी बात की पुष्टि करते दिखाई दिए.
उत्तर प्रदेश में सरकारी भर्तियों को लेकर पारदर्शिता और निष्पक्षता की नई मिसाल कायम करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा चयनित 930 कंप्यूटर ऑपरेटर (ग्रेड-ए) अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए हैं. मुख्यमंत्री के हाथों नियुक्ति पत्र प्राप्त करते ही चयनित अभ्यर्थियों के चेहरे खुशी से खिल उठे. इस अवसर पर अभ्यर्थियों ने भर्ती प्रक्रिया को पूरी तरह निष्पक्ष, पारदर्शी और भ्रष्टाचारमुक्त बताते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार व्यक्त किया है.