भयंकर हीट वेव होने के बावजूद भी संकट मोचन हनुमान मंदिर के पास नहीं लगा वाटर कूलर ।
ब्यूरो रिपोर्ट
चन्दगीराम मिश्रा
हरदोई यूपी
मल्लावां हरदोई कस्बा में प्रसिद्ध संकट मोचन हनुमान मंदिर जो की रमेश चंद्र अवस्थी इंटर कॉलेज के निकट है। डेढ़ वर्ष से अधिक समय बीत जाने के बाद भी आज तक मंदिर के निकट वाटर कूलर का केबिन शोपीस बन रखा हुआ है आज तक वहां पर वाटर कूलर नहीं रख पाया है। संकट मोचन हनुमान मंदिर ऐसा है कि वहां साल भर में कोई ना कोई कार्यक्रम हर महीने में होते रहते हैं पीपल की घनी छाया होने के कारण राहगीर पर विश्राम भी करते हैं वहां के स्थानीय लोगों ने कई बार वहां के सभासद और नगर पालिका के अध्यक्ष प्रतिनिधि को अवगत कराया लेकिन किसी बात का असर नहीं पड़ा स्थानीय लोगों में विनय ने बताया कि यह शोपीस बन केबिन डेढ़ वर्षों से रखा है मैंने व्यक्तिगत रूप से कहा कि यहां पर वाटर कूलर की बहुत जरूरत है लेकिन हर बार आश्वासन तो मिला लेकिन होकर बात समाप्त हो जाती है। राहुल अवस्थी ने अवगत कराया कि वाटर कूलर लग जाए तो राहगीरों और यहां के स्थानीय लोगों को ठंडा पानी की सुविधा मिलती, विवेक अवस्थी ने भी बताया कि वाटर कूलर लग जाने से आम जन मानस को लोगों को ठंडा पानी पीने को मिलता लेकिन प्रश्न चिन्ह यह खड़ा होता है कि इतना पवित्र स्थान है वीरों के वीर महावीर हनुमान जी का लेकिन आज तक यहां पर कोई भी वाटर कूलर नहीं लगा पाया। इससे तो यही प्रतीत होता है कि भेदभाव के साथ में वाटर कूलर इधर-उधर तो लगा दिए जाते हैं लेकिन एक प्रसिद्ध स्थान पर जहां पर शीतल छाया भी है वहां पर आज तक वाटर कूलर नहीं लग सका प्रश्न चिन्ह खड़ा करता है कि इतनी गर्मी पड़ रही है एक वाटर कूलर की आवश्यकता है जिससे कि राहगीरों को ठंडा पानी मिल सके स्थानीय लोगों को ठंडा पानी मिल सके लेकिन नगर पालिका परिषद के द्वारा 2 वर्ष बीत जाने पर भी कोई कार्यवाही आज तक नहीं हुई है यह प्रश्न चिन्ह है। यहां के स्थानीय लोग नगर पालिका परिषद के अंतर्गत नहीं आते हैं।अब देखना यह है कि इतनी भीषण गर्मी को देखते हुए जिम्मेदार लोग कब तक मौन रहते हैं। यह जानकारी विनय दुवेदी ने दी इस अवसर पर विवेक अवस्थी,राहुल अवस्थी,महेन्द्र श्रीवास्तव,मनीष अग्निहित्री, महेश अवस्थी आदि गणमान्य लोग उपस्थित रहे।