Type Here to Get Search Results !
BREAKING
विज्ञापन
TTN24 न्यूज चैनल समस्त राज्यों से डिवीजन हेड, मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208, +91 9454949349, ✉️ ttn24officialcmd@gmail.com — साथ ही चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने के लिए संपर्क करें — 📞 +91 9956897606 — ☎️ 0522 3647097 | आपका पसंदीदा हिंदी न्यूज चैनल TTN24 अब उपलब्ध है सभी डिजिटल केविल नेटवर्क पर — जिओ टीवी, जिओ फाइबर चैनल नंबर 543, टाटा प्ले चैनल नंबर 2075, E-star डिजिटल केविल चैनल नंबर 201, DTH लाइव टीवी, स्मार्ट टीवी, एवं सभी एंड्रॉइड बेस्ड ओटीटी प्लेटफार्म एवं यूट्यूब फेसबुक Live 24x7. चैनल से जुड़ने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208 | Head Office : llnd Floor Regency Tower, Shivaji Marg, Hussainganj, Lucknow (U.P.) 226018. Managing Director : Avneesh Dwivedi — 📞 +91 9956072208, +91 9794009727. समाचार, विज्ञापन एवं चैनल में किसी प्रकार की शिकायत एवं सुझाव के लिए कॉल करें — 📞 +91 9956072208

कानपुर देहात: भव्य स्वागत के बीच कानपुर देहात पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी — कार्यकर्ताओं संगठनात्मक बैठकों एवं प्रबुद्ध वर्ग संवाद में लिया भाग

 भव्य स्वागत के बीच कानपुर देहात पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी — कार्यकर्ताओं संगठनात्मक बैठकों एवं प्रबुद्ध वर्ग संवाद में लिया भाग


सुरेन्द्र मिश्रा 


कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश।

भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष एवं भारत सरकार में वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी का आज जनपद कानपुर देहात आगमन पर कार्यकर्ताओं द्वारा रायपुर सीमा पर क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल जिला अध्यक्ष रेणुका सचान के नेतृत्व में भव्य एवं उत्साहपूर्ण स्वागत किया गया। जिले में उनके आगमन पर संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर व्यापक उत्साह देखने को मिला।

प्रबुद्ध वर्ग संवाद एवं विचार-विमर्श

प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने गांधी नगर, अकबरपुर में RSS के पूर्व संघ चालक रज्जन लाल मिश्र के साथ प्रबुद्ध वर्ग के प्रतिनिधियों से संवाद किया। इस दौरान “मोदी सरकार के 12 वर्ष” पूर्ण होने पर केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों, विकास कार्यों एवं उपलब्धियों पर विस्तृत चर्चा की गई।

जिला कार्यालय में संगठनात्मक बैठक

इसके पश्चात जिला कार्यालय में आयोजित पदाधिकारी परिचय बैठक में उन्होंने कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों से सीधा संवाद किया। बैठक में प्रकाश पाल सहित कई वरिष्ठ नेता एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि संगठन की मजबूती कार्यकर्ताओं के समर्पण और आपसी समन्वय से ही संभव है। उन्होंने पूर्व जिला अध्यक्षों एवं वरिष्ठ कार्यकर्ताओं से निरंतर संवाद और सम्मान बनाए रखने पर बल दिया।

कार्यकर्ताओं के सम्मान और संगठनात्मक संदेश

पंकज चौधरी ने कहा कि उन्हें प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी संगठन ने दी है, लेकिन यह जिम्मेदारी तभी सफल होगी जब कार्यकर्ता पूरी मजबूती के साथ साथ खड़े रहेंगे। उन्होंने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता का सम्मान पार्टी की प्राथमिकता है और सभी को साथ लेकर संगठन को मजबूत किया जाएगा।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से आपसी खींचतान छोड़कर एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया और कहा कि वर्ष 2027 में भाजपा की प्रचंड बहुमत की सरकार बनाने के लक्ष्य के लिए सभी को एकजुट होकर कार्य करना होगा।

विकास, अभियान एवं आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश निरंतर विकास की ओर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जल्द ही देश को सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले प्रधानमंत्री के रूप में ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करेंगे।

उन्होंने बताया कि “मोदी सरकार के 12 वर्ष” पूर्ण होने के अवसर पर चल रहे जनकल्याण अभियानों के अंतर्गत कार्यकर्ता जनता तक पहुंचकर योजनाओं का लाभ सुनिश्चित कराएं। साथ ही प्रबुद्ध वर्ग संवाद कार्यक्रमों के माध्यम से सरकार की उपलब्धियों को व्यापक रूप से साझा करें।

योग एवं जनकल्याण अभियान

उन्होंने 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर मंडल स्तर तक योग शिविरों के आयोजन के निर्देश भी दिए। इसके साथ ही जनसमस्याओं के समाधान हेतु जनकल्याण शिविरों को प्रभावी ढंग से संचालित करने पर जोर दिया।

प्रमुख उपस्थित नेता


कार्यक्रम के दौरान प्रदेश अध्यक्ष का जिला कार्यालय में भव्य स्वागत किया गया। जिला अध्यक्ष रेणुका सचान ने हनुमान जी का गदा भेंट कर उनका स्वागत किया, वहीं महामंत्री सत्यम सिंह चौहान एवं जिला उपाध्यक्ष कृष्ण प्रताप सेंगर ने 51 किलो की माला पहनाकर अभिनंदन किया।

इस दौरान क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल जिला अध्यक्ष रेणुका सचान जिला प्रभारी अशोक राजपूत सांसद देवेंद्र सिंह भोले कैबिनेट मंत्री राकेश सचान राज्य मंत्री प्रतिभा शुक्ला विधायक पूनम शंखवार एमएलसी अविनाश सिंह चौहान क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी अनूप अवस्थी जिला पंचायत अध्यक्ष नीरज रानी अनिल शुक्ला वारसी भानु वर्मा बबलू शुक्ला सत्यम सिंह चौहान सहित पूर्व जिला अध्यक्ष आदि रहे

Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe