*कौशाम्बी: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल*
*कौशाम्बी संदेश मंजीत कुमार*
कौशाम्बी जनपद* संदीपन घाट थाना क्षेत्र अंतर्गत सरवा काजी गांव स्थित एक ईंट भट्ठे के पास अज्ञात वाहन ने बाइक सवारों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया दुर्घटना में बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान बदलेपुर निवासी राकेश यादव पुत्र रामपाल की हालत गंभीर बताई जा रही है। सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने राहत कार्य शुरू किया और घटना की जानकारी आपातकालीन सेवा 108 एम्बुलेंस को दी मौके पर पहुंची 108 एम्बुलेंस ने दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए मूरतगंज स्थित सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है। घटना की सूचना पुलिस को भी दे दी गई है। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुट गई है और मामले की जांच कर रही है स्थानीय लोगों ने क्षेत्र में तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण तथा सड़क सुरक्षा के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की है।