अयोध्या के श्रीरामजन्मभूमि मंदिर में चढ़ावा चोरीकांड-
ब्यूरो चीफ TTN 24 NEWS
कांग्रेस पार्टी ने अयोध्या में बड़े-बड़े होर्डिग्स लगवाये है. इन पर स्कन्दपुराण का एक श्लोक और उसका अर्थ लिखा है. इस श्लोक के अनुसार- मंदिर में धन, सम्पत्ति चोरी करने वालों की जन्म-जन्मांतर तक चलने वाली सजा का जिक्र है. लिखा है-"जो व्यक्ति मंदिर को दी गई भूमि या संपत्ति (दान का धन) को चुराता है या हड़प लेता है, वह अगले 60 हजार वर्षों तक नरक में कीड़े के रूप में जन्म लेता है"
