बिलग्राम में अधिवक्ताओं दस्तावेज लेखकों ने नई ई, पंजीकरण व्यवस्था के विरोध में तीन दिवसीय कलम बंद हड़ताल शुरू की ।
ब्यूरो रिपोर्ट
चन्दगीराम मिश्रा
हरदोई यूपी
बिलग्राम तहसील के अंतर्गत सभी संगठनों ने 18 जून से लेकर 20 जून तक हड़ताल की चेतावनी दी है बिलग्राम उप जिला अधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को सात सूत्री ज्ञापन भेज कर अपनी मांगों को तत्काल बहाल कराने की अपील की वही नई ई ,पंजीकरण व्यवस्था को तत्काल वापस लेने की मांग की है ज्ञापन में कहा गया कि प्रस्तावित नई व्यवस्थाओं से लाखों अधिवक्ताओं दस्तावेज लेखकों तथा संबंधित कर्मचारियों के रोजगार पर संकट खड़ा हो जाएगा इसके अलावा निजी संस्थाओं द्वारा पंजीकरण किए जाने से आम जनता पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ भी पड़ेगा तथा भ्रष्टाचार भी बढ़ेगा संगठनों ने मांग की है कि वर्तमान पंजीकरण व्यवस्था को जारी रखा जाए साथ ही उप निबंधक कार्यालय में रिक्त पदों को भरा जाए 10 लख रुपए तक की संपत्ति के पंजीकरण में पैन कार्ड की अनिवार्यता खत्म की जाए और नामांतरण प्रक्रिया को पहले की तरह संचालित किया जाए प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि सरकार ने उनकी मांगों पर जल्द कोई निर्णय नहीं लिया तो आंदोलन को और तेज गति दी जाएगी वहीं उप जिलाधिकारी बिलग्राम एन राम ने सात सूती ज्ञापन लेकर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है.jpg)