इसरार अहमद
जिला संवाददाता अम्बेडकरनगर
नए डीआईओएस कौस्तुभ सिंह का खण्ड शिक्षा अधिकारी जगदीश यादव ने किया स्वागत
जनपद के नवागत जिला विद्यालय निरीक्षक कौस्तुभ सिंह के कार्यभार ग्रहण करने के बाद उन्हें बधाई देने और स्वागत करने वालों का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में आजमगढ़ जनपद में तैनात अम्बेडकरनगर निवासी खण्ड शिक्षा अधिकारी जगदीश यादव ने जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पहुंचकर उनका स्वागत किया तथा नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं इस अवसर पर जगदीश यादव ने कहा कि कौस्तुभ सिंह एक अनुभवी कर्मठ और शिक्षा जगत की गहरी समझ रखने वाले अधिकारी हैं। उनके नेतृत्व में जनपद की शिक्षा व्यवस्था को नई दिशा और मजबूती मिलेगी।गौरतलब है कि कौस्तुभ सिंह ने हाल ही में अम्बेडकरनगर के जिला विद्यालय निरीक्षक का कार्यभार संभाला है। इससे पूर्व वह अयोध्या मंडल में सहायक शिक्षा निदेशक (बेसिक) के पद पर कार्यरत थे। शिक्षा विभाग में उनकी पहचान एक तेजतर्रार अनुशासित और संवेदनशील अधिकारी के रूप में रही है।स्वागत मुलाकात के दौरान दोनों अधिकारियों के बीच शिक्षा व्यवस्था को और बेहतर बनाने तथा शैक्षिक गुणवत्ता में सुधार को लेकर भी चर्चा हुई। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने भी नवागत डी आई ओ एस को शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की।