इसरार अहमद
जिला संवाददाता अम्बेडकरनगर
570 ग्राम गांजा के साथ शातिर तस्कर गिरफ्तार
अम्बेडकरनगर। पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना इब्राहिमपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने 570 ग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 130 रुपये नकद भी बरामद किए हैं।थानाध्यक्ष आशुतोष शर्मा के नेतृत्व में चौकी प्रभारी सेवागंज व पुलिस टीम 31 मई की रात क्षेत्र में गश्त एवं भ्रमण पर थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि करमपुर बरसावा मांझा क्षेत्र में एक व्यक्ति अवैध गांजा लेकर मौजूद है। सूचना के आधार पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मौके पर पहुंचकर संदिग्ध को हिरासत में लिया तलाशी के दौरान उसके पास से 570 ग्राम अवैध गांजा तथा 130 रुपये नकद बरामद हुए।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान शिव कुमार कनौजिया पुत्र जयराम कनौजिया निवासी गोपालपुर थाना दुबौलिया जनपद बस्ती के रूप में हुई। पुलिस ने बरामदगी के आधार पर थाना इब्राहिमपुर में मुकदमा संख्या 111/2026 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर अभियुक्त को न्यायालय भेज दिया।पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ बस्ती और आजमगढ़ जनपद के विभिन्न थानों में हत्या के प्रयास मारपीट आर्म्स एक्ट तथा अन्य गंभीर धाराओं सहित एक दर्जन से अधिक मुकदमे पहले से दर्ज हैं। उसके आपराधिक इतिहास को देखते हुए पुलिस उसे क्षेत्र का सक्रिय अपराधी मान रही हैइस कार्रवाई में उपनिरीक्षक विनीत कुमार सिंह उपनिरीक्षक शिव कुमार सिंह हेड कांस्टेबल राजबहादुर यादव कांस्टेबल सोनू यादव धीरज सिंह कृष्णानंद एवं अरविंद कुमार की प्रमुख भूमिका रही।
