पटना बिहार
सीएम सम्राट चौधरी बिहार
सीएम सम्राट चौधरी ने मत्स्य विकास भवन में राष्ट्रीय मात्स्यिकी विकास बोर्ड का उद्घाटन किया।
पटना के मीठापुर स्थित मत्स्य विकास भवन में राष्ट्रीय मात्स्यिकी विकास बोर्ड (NFDB), हैदराबाद के क्षेत्रीय कार्यालय के उद्घाटन बिहार प्रदेश के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी , केंद्रीय मंत्री (पंचायती राज एवं मत्स्य पालन, पशुपालन एवं डेयरी) राजीव रंजन सिंह ‘ललन सिंह’ तथा सहकारिता मंत्री राम कृपाल यादव एवं पटना साहिब के विधायक रत्नेश कुशवाहा द्वारा किया गया।बिहार में राष्ट्रीय मात्स्यिकी विकास बोर्ड के क्षेत्रीय कार्यालय की स्थापना मत्स्य क्षेत्र के विकास की दिशा में एक ऐतिहासिक एवं दूरदर्शी पहल है। यह कार्यालय बिहार सहित पूर्वी भारत के मत्स्य पालकों को आधुनिक तकनीक, प्रशिक्षण, वित्तीय सहायता एवं विपणन सुविधाओं से जोड़ने का कार्य करेगा, जिससे मत्स्य उत्पादन को बढ़ावा मिलने के साथ-साथ लाखों लोगों के लिए रोजगार एवं स्वरोजगार के नए अवसर सृजित होंगे।

