कैमूर बिहार
सीएम सम्राट चौधरी बिहार
कैमूर को 196 करोड़ की सौगात, सीएम सम्राट ने हवाई अड्डा और पर्यटन हब का किया बड़ा ऐलान
कैमूर में सीएम सम्राट चौधरी ने 20 योजनाओं का शिलान्यास, 40 योजनाओं का उद्घाटन किया. साथ ही पर्यटन स्थलों के विकास की बात कही.बिहार के मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार कैमूर पहुंचे सम्राट चौधरी ने जिले को 196 करोड़ के योजनाओं की सौगात दी. कैमूर पहुंचते ही सीएम सम्राट चौधरीमाता मुंडेश्वरी मंदिर पहुंच कर दर्शन किया और बिहार के विकास और उन्नति की मन्नत मांगी.
सहयोग शिविर का निरीक्षण:इसके बाद उन्होंने मुंडेश्वरी धर्मशाला के पास सहयोग शिविर में पहुंच कर शिविर का निरीक्षण किया. फिर सभा को सम्बोधन करने पहुंचे. मंच पर उनके साथ उच्च माध्यमिक शिक्षा मंत्री संजय सिंह टाईगर, अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री जमा खान, जिले के विधायक सहित एनडीए के सभी दलों के अध्यक्ष उपस्थित रहे.
60 योजनाओं की सौगात: इसके बाद उन्होंने 20 योजनाओं का शिलान्यास और 40 योजनाओं का उद्घाटन किया. मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोशल मीडिया साइट X पर लिखा कि कैमूर की पावन धरती पर आयोजित सहयोग शिविर कार्यक्रम में शामिल होकर ₹196.06 करोड़ की लागत से विभिन्न विभागों की 60 विकास योजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया.
