Type Here to Get Search Results !
BREAKING
विज्ञापन
TTN24 न्यूज चैनल समस्त राज्यों से डिवीजन हेड, मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208, +91 9454949349, ✉️ ttn24officialcmd@gmail.com — साथ ही चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने के लिए संपर्क करें — 📞 +91 9956897606 — ☎️ 0522 3647097 | आपका पसंदीदा हिंदी न्यूज चैनल TTN24 अब उपलब्ध है सभी डिजिटल केविल नेटवर्क पर — जिओ टीवी, जिओ फाइबर चैनल नंबर 543, टाटा प्ले चैनल नंबर 2075, E-star डिजिटल केविल चैनल नंबर 201, DTH लाइव टीवी, स्मार्ट टीवी, एवं सभी एंड्रॉइड बेस्ड ओटीटी प्लेटफार्म एवं यूट्यूब फेसबुक Live 24x7. चैनल से जुड़ने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208 | Head Office : llnd Floor Regency Tower, Shivaji Marg, Hussainganj, Lucknow (U.P.) 226018. Managing Director : Avneesh Dwivedi — 📞 +91 9956072208, +91 9794009727. समाचार, विज्ञापन एवं चैनल में किसी प्रकार की शिकायत एवं सुझाव के लिए कॉल करें — 📞 +91 9956072208

फतेहपुर: अपना दल एस के जिला कार्यालय का हुआ उद्घाटन, प्रदेश अध्यक्ष ने दिया बूथ स्तर तक संगठन विस्तार का मंत्र

 स्क्रिप्ट -सुनील गुप्ता फतेहपुर यूपी


स्लग -अपना दल एस के जिला कार्यालय का हुआ उद्घाटन

प्रदेश अध्यक्ष ने दिया बूथ स्तर तक संगठन विस्तार का मंत्र

एंकर -फतेहपुर जिले के चित्रांश नगर बांदा सागर रोड स्थित सी पी एस गेट के सामने अपना दल एस के जनपद कार्यालय का उद्घाटन जिलाध्यक्ष शैलेंद्र पटेल की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। प्रदेश अध्यक्ष जाटव आरपी गौतम मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि राष्ट्रीय सचिव विनोद गंगवार विशिष्ट अतिथि एवं एससी/एसटी मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष सत्य प्रकाश कुरील विशेष रूप से मौजूद रहे। कार्यालय का उद्घाटन विशिष्ट अतिथि विनोद गंगवार ने किया। इसके बाद आयोजित समीक्षा बैठक में प्रदेश अध्यक्ष आरपी गौतम ने जनपद की सभी छह विधानसभा क्षेत्रों की क्रमवार समीक्षा की। उन्होंने संगठन की वर्तमान स्थिति, कार्यकर्ताओं की सक्रियता तथा जिला कार्यकारिणी के गठन की प्रगति पर विस्तार से चर्चा की 

प्रदेश अध्यक्ष ने पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी को मजबूत बनाने के लिए बूथ स्तर तक संगठन का विस्तार आवश्यक है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों को संगठनात्मक मजबूती, जनसंपर्क अभियान और कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय बढ़ाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश एवं गुरुमंत्र प्रदान किए। संगठन के विभिन्न विषयों पर गंभीरता से विचार-विमर्श किया गया। 

बैठक में जिला उपाध्यक्ष, महासचिव, सचिव, विधानसभा अध्यक्ष, विभिन्न फ्रंटल संगठनों के पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। अंत में पार्टी नेताओं ने संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सशक्त बनाने तथा आगामी राजनीतिक गतिविधियों को प्रभावी ढंग से संचालित करने का संकल्प लिया।


बाइट -जाटव आर पी गौतम ( प्रदेश अध्यक्ष अपना दल एस )

Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe