Type Here to Get Search Results !
BREAKING
विज्ञापन
TTN24 न्यूज चैनल समस्त राज्यों से डिवीजन हेड, मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208, +91 9454949349, ✉️ ttn24officialcmd@gmail.com — साथ ही चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने के लिए संपर्क करें — 📞 +91 9956897606 — ☎️ 0522 3647097 | आपका पसंदीदा हिंदी न्यूज चैनल TTN24 अब उपलब्ध है सभी डिजिटल केविल नेटवर्क पर — जिओ टीवी, जिओ फाइबर चैनल नंबर 543, टाटा प्ले चैनल नंबर 2075, E-star डिजिटल केविल चैनल नंबर 201, DTH लाइव टीवी, स्मार्ट टीवी, एवं सभी एंड्रॉइड बेस्ड ओटीटी प्लेटफार्म एवं यूट्यूब फेसबुक Live 24x7. चैनल से जुड़ने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208 | Head Office : llnd Floor Regency Tower, Shivaji Marg, Hussainganj, Lucknow (U.P.) 226018. Managing Director : Avneesh Dwivedi — 📞 +91 9956072208, +91 9794009727. समाचार, विज्ञापन एवं चैनल में किसी प्रकार की शिकायत एवं सुझाव के लिए कॉल करें — 📞 +91 9956072208

कौशाम्बी: जिलाधिकारी ने की नगर-निकाय एवं डूडा के कार्यों की प्रगति की समीक्षा

 कौशाम्बी 


*जिलाधिकारी ने की नगर-निकाय एवं डूडा के कार्यों की प्रगति की समीक्षा*

कौशाम्बी... जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल ने आज कार्यालय कक्ष में नगर पालिका परिषद/नगर पंचायतों के निर्माण कार्यों एवं डूडा के कार्यों की प्रगति की समीक्षा की।

            जिलाधिकारी ने मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना के अन्तर्गत नगर-निकायों में कराए जा रहें कार्यों की प्रगति की समीक्षा के दौरान नगर पालिका परिषद भरवारी में 35 कार्य, नगर पालिका परिषद मंझनपुर में 15 कार्य, नगर पंचायत दारा नगर में 15 कार्य एवं पूरब-पश्चिम शरीरा में 12 कार्य लम्बित पाए जाने पर सम्बन्धित अधिशासी अधिकारियों को आगामी 02 माह में सभी कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी अधिशासी अधिकारियों से कहा कि विद्यालयों में बाउण्ड्रीवाल, शौचालय एवं छत मरम्मत आदि कार्य प्राथमिकता के आधार पर कराते हुए इस माह तक सभी कार्यों को पूर्ण कराया जाए।

          जिलाधिकारी ने 15वॉ वित्त आयोग, वंदन योजना, नगरोदय योजना तथा सीवरेज व जल निकासी योजना के अन्तर्गत निकायवार कराए जा रहें कार्यों की प्रगति की समीक्षा के दौरान अधिशासी अधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्माण कार्य गुणवत्ता के साथ शीघ्र पूर्ण कराई जाय। इसके साथ ही उन्होंने सभी अधिशासी अधिकारियों को निर्माण कार्यों का प्रभावी अनुश्रवण करने एवं मौके पर भ्रमण करने के भी निर्देश दिए।

        जिलाधिकारी ने डूडा के कार्यों की प्रगति की समीक्षा के दौरान कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के अन्तर्गत प्राप्त आवेदनों का सत्यापन कार्य शीघ्र पूर्ण कराकर पात्रों को लाभान्व्ति करने की कार्यवाही की जाए।  

 

   बैठक में अपर जिलाधिकारी शालिनी प्रभाकर सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीग उपस्थित रहें।


  *ब्यूरो रिपोर्ट मुज़फ्फर कौशाम्बी*

Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe