कौशम्बी:
*पुलिस ने महिला हत्याकांड का किया सनसनीखेज खुलासा*
बाग में मिले महिला के शव की गुत्थी सुलझी आरोपी गिरफ्तार।
29 मई की रात सराय अकिल थाना क्षेत्र के इमली गांव के बाग में मिला था शव।मृतका की पहचान ममता देवी के रूप में हुई थी।
पुलिस,एसओजी और सर्विलांस टीम ने संयुक्त कार्रवाई कर आरोपी तक पहुंच बनाई।
पूछताछ में आरोपी अर्जुन पासी ने हत्या की बात कबूल की।
आरोपी ने महिला को बहाने से बुलाकर गला दबाकर मौत के घाट उतारा।
हत्या के बाद शव को बाग में फेंककर फरार हो गया था आरोपी।
घटना के खुलासे के लिए एसपी के निर्देश पर कई टीमें लगाई गई थीं।
सीसीटीवी फुटेज,सर्विलांस और मुखबिर की सूचना से मिला अहम सुराग।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से मृतका का मोबाइल फोन और टिफिन भी किया बरामद
*ब्यूरो रिपोर्ट मुज़फ्फर कौशाम्बी*
