कौशाम्बी
*थाना दिवस के अवसर पर क्षेत्राधिकारी मंझनपुर ने जनसुनवाई कर शिकायतों के निस्तारण के दिए निर्देश*
कौशाम्बी जनपद मे क्षेत्राधिकारी मंझनपुर शिवांक सिंह द्वारा थाना मंझनपुर में थाना दिवस के अवसर पर जनसुनवाई की गई। इस दौरान क्षेत्राधिकारी ने फरियादियों की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरता से सुना तथा संबंधित अधिकारियों/कर्मचारियों को शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण, निष्पक्ष एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।उन्होंने उपस्थित पुलिस कर्मियों को निर्देशित किया कि जनसमस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जाए तथा राजस्व विभाग से संबंधित मामलों में समन्वय स्थापित कर प्रभावी कार्यवाही की जाए। थाना दिवस के दौरान प्राप्त शिकायतों के निस्तारण हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
*ब्यूरो रिपोर्ट मुज़फ्फर कौशाम्बी*
