संवाददाता हितेश कुमार जोशी
रेवदर में कृषि कुएं पर भीषण आग, कई पशु जिंदा जले, ग्रामीणों में मचा हड़कंप
रेवदर क्षेत्र के अनादरा थाना अंतर्गत उडवारियां गांव में एक कृषि कुएं पर अज्ञात कारणों से भीषण आग लगने से बड़ा नुकसान हो गया। आग की चपेट में आने से मौके पर बंधी करीब आठ भैंसों के जलने की सूचना है, जबकि एक गाय और एक भैंस के झुलसने की भी जानकारी सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि दोपहर के समय कृषि कुएं के मालिक घर गए हुए थे। इसी दौरान आग भड़क उठी और कुछ ही दूरी पर बंधे पशु इसकी चपेट में आ गए। आग की ऊंची लपटें देखकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और कुएं से पानी लाकर आग बुझाने का प्रयास शुरू किया।
