मिशन शक्ति अभियान पेज 5 के तहत बालिकाओं एवं महिलाओं को जागरूक किया गया।
ब्यूरो रिपोर्ट
चन्दगीराम मिश्रा
हरदोई यूपी
मल्लावां हरदोई दिनांक 10.06.26 को मिशन शक्ति अभियान फेज 5. के तहत मीटिंग का आयोजन ग्राम सुकरौला किया गया, जिससे सभी बालिकाओं व महिलाओं के सशक्ति करण हेतु प्रदान किए गए हेल्पलाइन नंबरों 1090, 1076, 1098, 112, 1930 के बारे में जानकारी दी गई। तथा सरकार द्वारा महिलाओं और बालिकाओं के कल्याण हेतु चलाए जा रहे उपयोगी योजनाओं के बारे में बताया गया एवं इससे संबंधित पंपलेट का वितरण कर जागरूक किया गया ... साथ साथ साइबर अपराध व साइबर अपराध से निपटने हेतु आवश्यक सतर्कता रखने के बारे में अवगत कराया गया एवं साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 के बारे में भी बताया गया.मिशन शक्ति टीम में महिला आरक्षी सत्यरूपा तिवारी
महिला आरक्षी ज्योति आर्या मौजूद रही।
