दबंगों ने वृद्ध महिला की जमीन पर 5 वर्षों से किए कब्जा वृद्ध महिला ने कब्जा छुड़वाने को एसडीएम बिलग्राम से लगाई गुहार।
ब्यूरो रिपोर्ट
चन्दगीराम
हरदोई यूपी
मल्लावा हरदोई थाना क्षेत्र के गांव कुतवापुर में बृद्ध महिला शकुंतला पत्नी बाबू की जमीन पर 5 वर्षों से गांव के दबंगों ने ₹10000 प्रतिवर्ष ठेके पर खेत को लिया था महिला को अभी तक एक रुपए नही दिया है। वृद्ध महिला भीख मांग कर पेट पालन करने को मजबूर है ।जानकारी के अनुसार शकुंतला पत्नी स्वर्गीय बाबू निवासी ग्राम कुतवापुर थाना मल्लावां जनपद हरदोई ने 1 जून 2026 को उपजिलाधिकारी बिलग्राम को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि गांव के ओमकार यादव पुत्र बसंत यादव ने 5 वर्ष से मेरे खेत को ठेके पर लिया था जिसका सालाना₹10000 देने को तय हुआ था। विपक्षी गणों ने 5 वर्ष बीत जाने के बाद एक भी पैसा मुझ प्रार्थिनी को नहीं दिया है और जब मैंने कहा कि मेरा खेत छोड़ दो तो गाली देकर के मारने की धमकी दी साथ ही के दरवाजे आकर के बैनामा करने का दबाव बनाया जिससे प्रार्थिनी मानसिक रूप से परेशान है ऐसी स्थिति में उपजिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर आप बीती सुनाई है और उप जिलाधिकारी से मांग की कि मेरी जमीन को छुड़वाया जाए उप जिलाधिकारी ने आश्वासन देते हुए कहा कि जल्द ही जांच कर न्याय दिलाया जाएगा।
