Type Here to Get Search Results !
BREAKING
विज्ञापन
TTN24 न्यूज चैनल समस्त राज्यों से डिवीजन हेड, मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208, +91 9454949349, ✉️ ttn24officialcmd@gmail.com — साथ ही चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने के लिए संपर्क करें — 📞 +91 9956897606 — ☎️ 0522 3647097 | आपका पसंदीदा हिंदी न्यूज चैनल TTN24 अब उपलब्ध है सभी डिजिटल केविल नेटवर्क पर — जिओ टीवी, जिओ फाइबर चैनल नंबर 543, टाटा प्ले चैनल नंबर 2075, E-star डिजिटल केविल चैनल नंबर 201, DTH लाइव टीवी, स्मार्ट टीवी, एवं सभी एंड्रॉइड बेस्ड ओटीटी प्लेटफार्म एवं यूट्यूब फेसबुक Live 24x7. चैनल से जुड़ने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208 | Head Office : llnd Floor Regency Tower, Shivaji Marg, Hussainganj, Lucknow (U.P.) 226018. Managing Director : Avneesh Dwivedi — 📞 +91 9956072208, +91 9794009727. समाचार, विज्ञापन एवं चैनल में किसी प्रकार की शिकायत एवं सुझाव के लिए कॉल करें — 📞 +91 9956072208

लखनऊः निर्माणाधीन विश्वविद्यालयों के कार्यों में देरी पर मुख्य सचिव ने जताई कड़ी नाराजगी, 31 जुलाई तक कार्य पूर्ण कराने के दिए निर्देश



*मुख्य सचिव की अध्यक्षता में प्रोजेक्ट मॉनीटरिंग ग्रुप की बैठक सम्पन्न*


*निर्माणाधीन विश्वविद्यालयों के कार्यों में देरी पर मुख्य सचिव ने जताई कड़ी नाराजगी, 31 जुलाई तक कार्य पूर्ण कराने के दिए निर्देश*


*उत्तर प्रदेश वानिकी एवं औद्यानिकी विश्वविद्यालय एवं ग्रीन एवं इको-फ्रेंडली कार्यालय भवन निर्माण परियोजना की शेष आवश्यक औपचारिकताओं को समयबद्ध रूप से कराया जाए पूर्ण* 


ब्यूरो रिपोर्ट TTN 24 NEWS 

*दिनांकः 18 जून, 2026*

लखनऊः* मुख्य सचिव श्री एस.पी. गोयल की अध्यक्षता में प्रोजेक्ट मॉनीटरिंग ग्रुप (पीएमजी) की बैठक आयोजित की गई, जिसमें प्रदेश की विभिन्न महत्वपूर्ण निर्माणाधीन परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई।

          बैठक के दौरान मुख्य सचिव ने माँ पाटेश्वरी देवी राज्य विश्वविद्यालय-बलरामपुर, माँ विन्ध्यवासिनी विश्वविद्यालय-मिर्जापुर तथा गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय-मुरादाबाद के निर्माण कार्यों की पूर्णता तिथि बार-बार बढ़ाए जाने पर गहरी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने उच्च शिक्षा एवं लोक निर्माण विभाग के प्रमुख सचिवों को संयुक्त रूप से परियोजनाओं की समीक्षा कर विलम्ब के लिए जिम्मेदारी तय करने तथा दोषी अधिकारियों एवं एजेंसियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

           मुख्य सचिव ने स्पष्ट निर्देश दिए कि इन तीनों निर्माणाधीन विश्वविद्यालयों के शेष कार्य हर हाल में 31 जुलाई, 2026 तक पूर्ण कराए जाएं, ताकि विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को समयबद्ध रूप से आधुनिक शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें।

           वन विभाग की परियोजनाओं की समीक्षा के दौरान उन्होंने सभी संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि परियोजनाओं की नियमित समीक्षा करते हुए आवश्यक औपचारिकताओं को समयबद्ध रूप से पूर्ण कराया जाए तथा विकास परियोजनाओं को निर्धारित समयसीमा में धरातल पर उतारने के लिए समन्वित प्रयास सुनिश्चित किए जाएं।

          समीक्षा के दौरान अवगत कराया गया कि माँ पाटेश्वरी देवी राज्य विश्वविद्यालय, बलरामपुर के निर्माण कार्यों की भौतिक प्रगति 92.02 प्रतिशत है तथा इसके पूर्ण होने की संभावित तिथि 15 जुलाई, 2026 है। इसी प्रकार माँ विन्ध्यवासिनी विश्वविद्यालय, मिर्जापुर के निर्माण कार्य 90.20 प्रतिशत पूर्ण हो चुके हैं और 25 जुलाई, 2026 तक पूर्ण होने की संभावना है। वहीं गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, मुरादाबाद की भौतिक प्रगति 87.19 प्रतिशत है तथा इसके पूर्ण होने की संभावित तिथित 31 जुलाई, 2026 है।

          बैठक में उत्तर प्रदेश वानिकी एवं औद्यानिकी विश्वविद्यालय, गोरखपुर परियोजना की भी समीक्षा की गई। बताया गया कि विस्तृत परियोजना प्रतिवेदन (डीपीआर) तैयार करने हेतु परामर्शी का चयन एवं ईएफसी की बैठक सम्पन्न हो चुकी है तथा लोक निर्माण विभाग द्वारा निविदा प्रक्रिया प्रारम्भ कर दी गई है। निर्धारित समय-सारिणी के अनुसार टेण्डर प्रक्रिया 2 जुलाई, 2026 तक पूर्ण की जाएगी, जबकि 3 जुलाई से 3 अगस्त, 2026 तक मूल्यांकन, चयन एवं अनुबंध संबंधी समस्त कार्यवाही पूरी की जाएगी। परियोजना का निर्माण कार्य 4 अगस्त, 2026 से प्रारम्भ किए जाने का लक्ष्य रखा गया है।

          इसके अतिरिक्त वन विभाग मुख्यालय, लखनऊ में ग्रीन एवं इको-फ्रेंडली कार्यालय भवन निर्माण परियोजना की समीक्षा के दौरान बताया गया कि ईएफसी द्वारा परियोजना लागत को स्वीकृति प्रदान की जा चुकी है तथा 25 जून तक शासनादेश जारी होने की संभावना है। ध्वस्तीकरण (डिमोलिशन) की प्रक्रिया पूर्ण होने के उपरांत टेण्डर, मूल्यांकन, चयन एवं अनुबंध संबंधी कार्यवाही संपन्न की जाएगी। समय सारिणी के अनुसार परियोजना का निर्माण कार्य 19 अक्टूबर, 2026 से प्रारम्भ होने की संभावना है।

          बैठक में संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारीगण आदि उपस्थित थे। 

-----------------

Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe