ब्यूरो चीफ TTN 24 NEWS
गोरखपुर उत्तरप्रदेश
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने आज जनपद गोरखपुर में ₹295 करोड़ से अधिक लागत की 319 विकास परियोजनाओं के लोकार्पण/शिलान्यास कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।इस अवसर पर मुख्यमंत्री जी ने कहा कि डबल इंजन सरकार के सतत प्रयासों से गोरखपुर विकास और निवेश का नया केंद्र बन रहा है। आज युवाओं को अपने ही क्षेत्र में रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध हो रहे हैं, जिससे स्थानीय अर्थव्यवस्था और क्षेत्रीय विकास को नई गति मिल रही है।

