Type Here to Get Search Results !
BREAKING
विज्ञापन
TTN24 न्यूज चैनल समस्त राज्यों से डिवीजन हेड, मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208, +91 9454949349, ✉️ ttn24officialcmd@gmail.com — साथ ही चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने के लिए संपर्क करें — 📞 +91 9956897606 — ☎️ 0522 3647097 | आपका पसंदीदा हिंदी न्यूज चैनल TTN24 अब उपलब्ध है सभी डिजिटल केविल नेटवर्क पर — जिओ टीवी, जिओ फाइबर चैनल नंबर 543, टाटा प्ले चैनल नंबर 2075, E-star डिजिटल केविल चैनल नंबर 201, DTH लाइव टीवी, स्मार्ट टीवी, एवं सभी एंड्रॉइड बेस्ड ओटीटी प्लेटफार्म एवं यूट्यूब फेसबुक Live 24x7. चैनल से जुड़ने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208 | Head Office : llnd Floor Regency Tower, Shivaji Marg, Hussainganj, Lucknow (U.P.) 226018. Managing Director : Avneesh Dwivedi — 📞 +91 9956072208, +91 9794009727. समाचार, विज्ञापन एवं चैनल में किसी प्रकार की शिकायत एवं सुझाव के लिए कॉल करें — 📞 +91 9956072208

एम सी बी छत्तीसगढ़: मनेंद्रगढ़ के 220 बिस्तरीय अस्पताल में 136 प्रकार की जांचें उपलब्ध, जल्द चिरमिरी जिला अस्पताल में भी शुरू होगी सुविधा.10 दिन में हुई 4 हजार से ज्यादा जांचे

 विनोद कुमार पाण्डेय 

ब्यूरो चीफ 

जिला:- एम सी बी छत्तीसगढ़ 




स्वास्थ्य मंत्री की दूरदर्शी सोच का परिणाम बना मनेंद्रगढ़ का अटल आरोग्य लैब, 10 दिनों में 4 हजार से अधिक जांचें, भरोसे और विश्वास की पहली सीढ़ी सरकारी अस्पताल की जांचे, गांव गरीब और असहाय के लिए वरदान*

*मनेंद्रगढ़ के 220 बिस्तरीय अस्पताल में 136 प्रकार की जांचें उपलब्ध, जल्द चिरमिरी जिला अस्पताल में भी शुरू होगी सुविधा.10 दिन में हुई 4 हजार से ज्यादा जांचे*


मनेंद्रगढ़। मनेंद्रगढ़ विधानसभा क्षेत्र स्थित 220 बिस्तरीय बिस्तर अस्पताल में संचालित अटल आरोग्य लैब आम लोगों के लिए वरदान साबित हो रही है। शुभारंभ के महज 10 दिनों के भीतर यहां 4 हजार से अधिक जांचें किए जाने का आंकड़ा इस बात का प्रमाण है कि क्षेत्र में ऐसी स्वास्थ्य सुविधा की लंबे समय से आवश्यकता महसूस की जा रही थी।

इस उपलब्धि के पीछे प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल की दूरदर्शी सोच और जनहितैषी कार्यप्रणाली को प्रमुख माना जा रहा है। उनके प्रयासों से मनेंद्रगढ़ के 220 बिस्तरीय अस्पताल में अत्याधुनिक अटल आरोग्य लैब की स्थापना संभव हो सकी, जहां वर्तमान में 136 प्रकार की जांचें स्थानीय स्तर पर उपलब्ध हैं। इससे मरीजों को जांच के लिए निजी संस्थानों या दूसरे शहरों का रुख नहीं करना पड़ रहा है।


गौरतलब है कि प्रदेश में अटल आरोग्य लैब की शुरुआत दूसरे क्रम में मनेंद्रगढ़ में की गई थी। इससे पहले इसी दिन प्रदेश की पहली अटल आरोग्य लैब कोरिया जिले के बैकुंठपुर जिला अस्पताल में शुरू हुई थी। इसके बाद प्रदेश के अन्य जिलों में भी इस महत्वाकांक्षी योजना का विस्तार किया गया।

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि यह तो अभी शुरुआत है। आने वाले समय में स्वास्थ्य सुविधाओं का और अधिक विस्तार किया जाएगा ताकि प्रदेश के हर नागरिक को बेहतर और सुलभ चिकित्सा सेवाएं मिल सकें। उन्होंने कहा कि उनकी संकल्पना तभी पूर्ण होगी जब प्रदेश का प्रत्येक व्यक्ति इन व्यवस्थाओं का लाभ लेकर स्वास्थ्य सेवाओं की सराहना करेगा।


उन्होंने बताया कि मनेंद्रगढ़ विधानसभा क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं को और मजबूत करने के लिए जल्द ही जिला अस्पताल चिरमिरी में दूसरा अटल आरोग्य लैब भी शुरू किया जाएगा। इससे न केवल स्वास्थ्य जांच सेवाएं और अधिक जनोपयोगी बनेंगी, बल्कि वर्षों से आम नागरिकों की निजी जांच केंद्रों पर निर्भरता भी काफी हद तक समाप्त हो जाएगी।


अटल आरोग्य लैब में लगातार बढ़ रही जांचों की संख्या यह दर्शाती है कि क्षेत्र की जनता इस सुविधा का व्यापक लाभ उठा रही है। वर्तमान में प्रतिदिन बड़ी संख्या में मरीज यहां जांच करा रहे हैं। इस व्यवस्था के सफल संचालन में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अविनाश खरे तथा अस्पताल प्रबंधन की जिम्मेदारी संभाल रहे डॉ. स्वप्निल तिवारी की कुशल कार्यशैली महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। उन्नत मशीनरी, प्रशिक्षित तकनीशियनों और बेहतर प्रबंधन के कारण जांच सेवाएं सुचारु रूप से संचालित हो रही हैं।


अटल आरोग्य लैब के माध्यम से बीमारियों की समय पर पहचान और त्वरित उपचार संभव हो रहा है, जिससे मनेंद्रगढ़ सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के हजारों मरीजों को प्रत्यक्ष लाभ मिल रहा है। यह पहल जिले की स्वास्थ्य सेवाओं को नई दिशा देने वाली महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में देखी जा रही है।

Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe