Type Here to Get Search Results !
BREAKING
विज्ञापन
TTN24 न्यूज चैनल समस्त राज्यों से डिवीजन हेड, मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208, +91 9454949349, ✉️ ttn24officialcmd@gmail.com — साथ ही चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने के लिए संपर्क करें — 📞 +91 9956897606 — ☎️ 0522 3647097 | आपका पसंदीदा हिंदी न्यूज चैनल TTN24 अब उपलब्ध है सभी डिजिटल केविल नेटवर्क पर — जिओ टीवी, जिओ फाइबर चैनल नंबर 543, टाटा प्ले चैनल नंबर 2075, E-star डिजिटल केविल चैनल नंबर 201, DTH लाइव टीवी, स्मार्ट टीवी, एवं सभी एंड्रॉइड बेस्ड ओटीटी प्लेटफार्म एवं यूट्यूब फेसबुक Live 24x7. चैनल से जुड़ने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208 | Head Office : llnd Floor Regency Tower, Shivaji Marg, Hussainganj, Lucknow (U.P.) 226018. Managing Director : Avneesh Dwivedi — 📞 +91 9956072208, +91 9794009727. समाचार, विज्ञापन एवं चैनल में किसी प्रकार की शिकायत एवं सुझाव के लिए कॉल करें — 📞 +91 9956072208

नई दिल्ली: ग्लैमर, आत्मविश्वास और सफलता का उत्सव बना फॉरेवर यूनिवर्स 2026 एंड फॉरेवर लक्ज़री फैशन वीक

 ग्लैमर, आत्मविश्वास और सफलता का उत्सव बना फॉरेवर यूनिवर्स 2026 एंड फॉरेवर लक्ज़री फैशन वीक

ब्यूरो चीफ TTN 24 NEWS 

नई दिल्ली। फैशन, टैलेंट और उपलब्धियों का शानदार उत्सव “फॉरेवर यूनिवर्स 2026 एंड फॉरेवर लक्ज़री फैशन वीक सीजन 6” का भव्य आयोजन शाहंशाही रिसोर्ट में शानदार अंदाज में संपन्न हुआ। इस मेगा इवेंट का आयोजन सोनम शाह और शेखर चौधरी के नेतृत्व में किया गया, जिसमें देशभर से आए प्रतिभाशाली प्रतिभागियों, डिजाइनर्स और फैशन इंडस्ट्री से जुड़े लोगों ने अपनी मौजूदगी दर्ज कराई। कार्यक्रम में फैशन शो, सम्मान समारोह और अवॉर्ड सेरेमनी का आकर्षक आयोजन किया गया, जिसमें लगभग 50 से 60 प्रतिष्ठित अवॉर्ड्स प्रदान किए गए। MRS कैटेगरी में डायमंड, प्लेटिनम और गोल्ड विजेताओं के रूप में निधि कोटिया जैन, मनप्रीत कौर और दीपा शाही ने शानदार उपलब्धि हासिल की। वहीं Miss कैटेगरी में डायमंड, प्लेटिनम और गोल्ड विजेता रहीं कोमल थापा, रमीता जोशी और फिजा खान। किड कैटेगरी में रोहिका ने विजेता का खिताब अपने नाम किया। इस अवसर पर ब्रांड एंबेसडर कबीर और विशेष अतिथि के रूप में मनिका विश्वकर्मा की उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। जूरी पैनल में आस्था रूपेन और बिरजू बरनवाल ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। स्टेट विनर्स में निशु नूपुर (Miss महाराष्ट्र 2026) ने भी अपनी खास पहचान बनाई। कार्यक्रम की मैनेजमेंट टीम में कोमल और शमा ने बेहतरीन कार्य किया, जबकि प्रोडक्शन की जिम्मेदारी URS Planner ने संभाली फॉरेवर यूनिवर्स 2026 ने फैशन, आत्मविश्वास और प्रतिभा को एक शानदार मंच प्रदान करते हुए नई प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर दिया। आयोजन की सफलता ने फैशन जगत में एक नई पहचान स्थापित की।

Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe