Type Here to Get Search Results !
BREAKING
विज्ञापन
TTN24 न्यूज चैनल समस्त राज्यों से डिवीजन हेड, मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208, +91 9454949349, ✉️ ttn24officialcmd@gmail.com — साथ ही चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने के लिए संपर्क करें — 📞 +91 9956897606 — ☎️ 0522 3647097 | आपका पसंदीदा हिंदी न्यूज चैनल TTN24 अब उपलब्ध है सभी डिजिटल केविल नेटवर्क पर — जिओ टीवी, जिओ फाइबर चैनल नंबर 543, टाटा प्ले चैनल नंबर 2075, E-star डिजिटल केविल चैनल नंबर 201, DTH लाइव टीवी, स्मार्ट टीवी, एवं सभी एंड्रॉइड बेस्ड ओटीटी प्लेटफार्म एवं यूट्यूब फेसबुक Live 24x7. चैनल से जुड़ने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208 | Head Office : llnd Floor Regency Tower, Shivaji Marg, Hussainganj, Lucknow (U.P.) 226018. Managing Director : Avneesh Dwivedi — 📞 +91 9956072208, +91 9794009727. समाचार, विज्ञापन एवं चैनल में किसी प्रकार की शिकायत एवं सुझाव के लिए कॉल करें — 📞 +91 9956072208

मुरादाबाद में रनवे कल्चर फैशन वीक 2026 का भव्य आगाज़, चौधरी अमन मलिक के नेतृत्व में सुपरहिट रहा शो

 मुरादाबाद में रनवे कल्चर फैशन वीक 2026 का भव्य आगाज़, चौधरी अमन मलिक के नेतृत्व में सुपरहिट रहा शो

ब्यूरो चीफ TTN 24 NEWS 

मुरादाबाद। 30 मई 2026 को मुरादाबाद के पकवारा स्थित बैंक्वेट हॉल में आयोजित "रनवे कल्चर फैशन वीक 2026" फैशन, ग्लैमर, रचनात्मकता और प्रतिभा का एक शानदार उत्सव बनकर उभरा। इस भव्य आयोजन में देशभर से आए मॉडल्स, फैशन डिजाइनर्स और प्रतिभागियों ने अपनी अद्भुत प्रतिभा का प्रदर्शन कर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। पूरे कार्यक्रम में आकर्षक रैंप वॉक, फैशन प्रस्तुतियां और बेहतरीन प्रबंधन मुख्य आकर्षण रहे। इस प्रतिष्ठित आयोजन का नेतृत्व चौधरी अमन मलिक, संस्थापक आगाज़ इवेंट्स एंड डेविल एंटरटेनमेंट, द्वारा किया गया। उन्होंने बताया कि रनवे कल्चर फैशन वीक का उद्देश्य देशभर के उभरते हुए प्रतिभाशाली युवाओं को एक ऐसा मंच प्रदान करना है, जहां से वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी अलग पहचान बना सकें। कार्यक्रम के ऑर्गेनाइज़र साजिद अकादमी रहे, जबकि को-ऑर्गेनाइज़र फैज़ान, जो ब्रांड मेट्रो के मालिक हैं, ने आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम के सफल संचालन एवं संपूर्ण मैनेजमेंट की जिम्मेदारी ऋतिक शर्मा और मनीष लोहिया ने संभाली। उनकी कुशल योजना और प्रबंधन के कारण आयोजन बेहद व्यवस्थित और सफल रहा। वहीं मशूद इस कार्यक्रम में केवल इवेंट पार्टनर के रूप में जुड़े रहे। आयोजन का संपूर्ण तकनीकी सेटअप, साउंड, लाइटिंग और प्रोडक्शन मुरादाबाद के पंकज एवं उनकी कंपनी DJ Aids & इवेंट इंजीनियर द्वारा किया गया। उनके पेशेवर कार्य और आधुनिक तकनीकी प्रस्तुति ने कार्यक्रम की भव्यता को कई गुना बढ़ा दिया तथा दर्शकों का दिल जीत लिया।

शो के क्लोदिंग पार्टनर प्रशांत रस्तोगी रहे, जो हैशटैग और नवाब साहब ब्रांड के मालिक हैं। उनके द्वारा उपलब्ध कराए गए आकर्षक और स्टाइलिश परिधानों ने रैंप शो की खूबसूरती में चार चांद लगा दिए। वहीं शुभी अग्रवाल ने बैकस्टेज मैनेजर के रूप में पूरे आयोजन को सफलतापूर्वक संचालित किया और सभी व्यवस्थाओं को सुचारु बनाए रखा। कार्यक्रम को सफल बनाने में कई प्रतिष्ठित ब्रांड्स का भी विशेष सहयोग रहा, जिनमें Bad मंकी , पेपर Boat, 360° एडवरटाइजिंग और SDM प्रोडक्शन प्रमुख रूप से शामिल रहे। इन सभी सहयोगियों के योगदान ने आयोजन को और अधिक भव्य एवं यादगार बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। रनवे कल्चर फैशन वीक 2026 केवल एक फैशन शो नहीं था, बल्कि यह नई प्रतिभाओं को अवसर प्रदान करने वाला एक सशक्त मंच साबित हुआ। कार्यक्रम ने फैशन, कला और रचनात्मकता के क्षेत्र में नई संभावनाओं के द्वार खोले तथा प्रतिभागियों को अपनी पहचान स्थापित करने का सुनहरा अवसर प्रदान किया। आयोजन की शानदार सफलता ने इसे मुरादाबाद के सबसे चर्चित फैशन आयोजनों में शामिल कर दिया।

Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe