Type Here to Get Search Results !
BREAKING
विज्ञापन
TTN24 न्यूज चैनल समस्त राज्यों से डिवीजन हेड, मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208, +91 9454949349, ✉️ ttn24officialcmd@gmail.com — साथ ही चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने के लिए संपर्क करें — 📞 +91 9956897606 — ☎️ 0522 3647097 | आपका पसंदीदा हिंदी न्यूज चैनल TTN24 अब उपलब्ध है सभी डिजिटल केविल नेटवर्क पर — जिओ टीवी, जिओ फाइबर चैनल नंबर 543, टाटा प्ले चैनल नंबर 2075, E-star डिजिटल केविल चैनल नंबर 201, DTH लाइव टीवी, स्मार्ट टीवी, एवं सभी एंड्रॉइड बेस्ड ओटीटी प्लेटफार्म एवं यूट्यूब फेसबुक Live 24x7. चैनल से जुड़ने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208 | Head Office : llnd Floor Regency Tower, Shivaji Marg, Hussainganj, Lucknow (U.P.) 226018. Managing Director : Avneesh Dwivedi — 📞 +91 9956072208, +91 9794009727. समाचार, विज्ञापन एवं चैनल में किसी प्रकार की शिकायत एवं सुझाव के लिए कॉल करें — 📞 +91 9956072208

नोएडा: पट्टिया गुलाबी रंग दा” गाने का भव्य लॉन्च, दर्शकों से मिल रहा शानदार प्यार

 “पट्टिया गुलाबी रंग दा” गाने का भव्य लॉन्च, दर्शकों से मिल रहा शानदार प्यार

ब्यूरो चीफ TTN 24 NEWS 

नोएडा। सेक्टर-75 स्थित स्पेक्ट्रम मेट्रो मॉल में 31 मई को बहुप्रतीक्षित पंजाबी म्यूजिक वीडियो “पट्टिया गुलाबी रंग दा” का भव्य लॉन्च समारोह आयोजित किया गया। इस खास अवसर पर संगीत प्रेमियों, कलाकारों, मीडिया प्रतिनिधियों और प्रशंसकों की बड़ी संख्या में उपस्थिति ने कार्यक्रम को यादगार बना दिया। यह खूबसूरत गीत प्रसिद्ध गायक एवं गीतकार जैस जसवीर द्वारा प्रस्तुत किया गया है। अपनी मधुर आवाज और दिल को छू लेने वाले बोलों के माध्यम से जैस जसवीर ने इस गीत को एक अलग पहचान दी है। गाने का संगीत गगन वादली ने तैयार किया है, जिसने गीत को बेहद आकर्षक और सुनने योग्य बनाया है। म्यूजिक वीडियो का निर्देशन राकेश सिंह मंजरवान ने किया है। उन्होंने अपनी रचनात्मक सोच, बेहतरीन विज़न और शानदार प्रस्तुति के माध्यम से गाने को खूबसूरती से पर्दे पर उतारा है। यह प्रोजेक्ट शारदास कियरेशन एंटरटेनमेंट के बैनर तले तैयार किया गया है, जिसके संस्थापक भी राकेश सिंह मंजरवान हैं। वीडियो की सिनेमैटोग्राफी और डीओपी की जिम्मेदारी अर्पित ने निभाई, जिन्होंने अपने कैमरे के जरिए गीत की भावनाओं और दृश्यों को प्रभावशाली ढंग से कैद किया। गाने में सैंडी और शिप्रा मुख्य भूमिकाओं में नजर आए हैं। दोनों कलाकारों ने अपने शानदार अभिनय, अभिव्यक्तियों और स्क्रीन प्रेजेंस से दर्शकों का दिल जीत लिया। वहीं कलाकारों के आकर्षक लुक को निखारने में मेकअप आर्टिस्ट नीरज खास का विशेष योगदान रहा। लॉन्च के दौरान पूरी टीम ने मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि इस गीत को बनाने में पूरी टीम ने बेहद मेहनत और समर्पण के साथ काम किया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि यह गीत संगीत प्रेमियों के दिलों में खास जगह बनाएगा। रिलीज के बाद से ही “पट्टिया गुलाबी रंग दा” को दर्शकों का शानदार प्यार और सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है, जिससे पूरी टीम बेहद उत्साहित है। गाना देखने के लिए दर्शक “Jas Jasveer Music” यूट्यूब चैनल पर जाकर इसका आनंद ले सकते हैं। कार्यक्रम के अंत में पूरी टीम ने दर्शकों, प्रशंसकों और मीडिया का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी ऐसे ही बेहतरीन और मनोरंजक प्रोजेक्ट्स लेकर आने का विश्वास दिलाया।  अगर आप भी सांग को देखना चाहते है तो जस जसवीर म्यूजिक चैनल को सर्च करे

Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe