Type Here to Get Search Results !
BREAKING
विज्ञापन
TTN24 न्यूज चैनल समस्त राज्यों से डिवीजन हेड, मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208, +91 9454949349, ✉️ ttn24officialcmd@gmail.com — साथ ही चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने के लिए संपर्क करें — 📞 +91 9956897606 — ☎️ 0522 3647097 | आपका पसंदीदा हिंदी न्यूज चैनल TTN24 अब उपलब्ध है सभी डिजिटल केविल नेटवर्क पर — जिओ टीवी, जिओ फाइबर चैनल नंबर 543, टाटा प्ले चैनल नंबर 2075, E-star डिजिटल केविल चैनल नंबर 201, DTH लाइव टीवी, स्मार्ट टीवी, एवं सभी एंड्रॉइड बेस्ड ओटीटी प्लेटफार्म एवं यूट्यूब फेसबुक Live 24x7. चैनल से जुड़ने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208 | Head Office : llnd Floor Regency Tower, Shivaji Marg, Hussainganj, Lucknow (U.P.) 226018. Managing Director : Avneesh Dwivedi — 📞 +91 9956072208, +91 9794009727. समाचार, विज्ञापन एवं चैनल में किसी प्रकार की शिकायत एवं सुझाव के लिए कॉल करें — 📞 +91 9956072208

कौशाम्बी: नए पुलों के निर्माण एवं जर्जर पुलों की मरम्मत को लेकर सकिपा अध्यक्ष ने सिंचाई विभाग से की मांग

 कौशाम्बी 


*नए पुलों के निर्माण एवं जर्जर पुलों की मरम्मत को लेकर सकिपा अध्यक्ष ने सिंचाई विभाग से की मांग*


*बंबूपुर गम्भीरा गांव के बीच करारी माइनर नहर में जनहित में नए पुल का निर्माण कराया जाए.... अजय सोनी*

कौशाम्बी /समर्थ किसान पार्टी नेता एवं जिला पंचायत सदस्य अजय सोनी ने जिले के कई जर्जर पुलों की मरम्मत एवं जनहित में नए पुलो के निर्माण कराए जाने को लेकर सिंचाई विभाग से मांग की है। शनिवार को पार्टी नेता अजय सोनी ने अपने कई कार्यकर्ताओं के साथ करारी माइनर नहर के जवई पुल, उदहिन बुजुर्ग पुल, कलुआपुर पुल, तन्नापर पुल, भैला गुवारा पुल आदि जर्जर पुलों का स्थलीय जायजा लिया और जर्जर पुलों की हालत देखी। साथ ही करारी माइनर नहर के गांव बंबुपुर गभीरा गांव के बीच एवं गंभीरा माइनर नहर के कैनी गांव के लिए पुल नहीं होने की गंभीर समस्या का भी जायजा लिया।


इस अवसर पर कई ग्रामीणों ने बताया कि सिंचाई विभाग के अधिकारियों से कई बार जर्जर पुलों की मरम्मत कराए जाने और नए पुलों के निर्माण हेतु शिकायत एवं मांग की गई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इस संबंध में सकिपा नेता अजय सोनी ने सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता अंकित अग्रवाल को मौके पर से ही फोन पर वार्ता स्थिति से अवगत कराया। साथ ही जनहित मे जर्जर पुलों की मरम्मत कराए जाने एवं कई गांवों के लोगों के लिए नए पुलों के निर्माण कराए जाने हेतु मांग की। अजय सोनी ने कहा कि ग्राम बंबूपुर गंभीरा के बीच करारी माइनर नहर में नए पुल का निर्माण कराया जाना जनहित में जरूरी है साथ ही गंभीरा माइनर नहर में ग्राम कैनी के पास नए पुल का निर्माण कराया जाना भी जनहित में जरूरी है ताकि आसपास के कई गांवों के लोगों के लिए आवागमन सुविधाजनक हो सके। सहायक अभियंता अंकित अग्रवाल ने समुचित कार्यवाही करने एवं जर्जर पुलों की मरम्मत सहित कई अन्य महत्वपूर्ण स्थलों पर नए पुल बनाने का अजय सोनी को आश्वासन दिया है। इस अवसर पर गोविंद यादव, मुकेश सोनी, नरेंद्र दुबे, सुनील मौर्य, सोहन सिंह, प्रमोद सेन आदि मौजूद रहे।


  *ब्यूरो रिपोर्ट मुज़फ्फर कौशाम्बी*

Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe