Type Here to Get Search Results !
BREAKING
विज्ञापन
TTN24 न्यूज चैनल समस्त राज्यों से डिवीजन हेड, मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208, +91 9454949349, ✉️ ttn24officialcmd@gmail.com — साथ ही चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने के लिए संपर्क करें — 📞 +91 9956897606 — ☎️ 0522 3647097 | आपका पसंदीदा हिंदी न्यूज चैनल TTN24 अब उपलब्ध है सभी डिजिटल केविल नेटवर्क पर — जिओ टीवी, जिओ फाइबर चैनल नंबर 543, टाटा प्ले चैनल नंबर 2075, E-star डिजिटल केविल चैनल नंबर 201, DTH लाइव टीवी, स्मार्ट टीवी, एवं सभी एंड्रॉइड बेस्ड ओटीटी प्लेटफार्म एवं यूट्यूब फेसबुक Live 24x7. चैनल से जुड़ने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208 | Head Office : llnd Floor Regency Tower, Shivaji Marg, Hussainganj, Lucknow (U.P.) 226018. Managing Director : Avneesh Dwivedi — 📞 +91 9956072208, +91 9794009727. समाचार, विज्ञापन एवं चैनल में किसी प्रकार की शिकायत एवं सुझाव के लिए कॉल करें — 📞 +91 9956072208

झांसी: जनसंवाद में 2023 से लगातार की जा रही शिकायत का जिलाधिकारी ने किया निस्तारण,शिकायतकर्ताओं में खुशी की लहर

 आनन्द बॉबी चावला ब्यूरो चीफ झांसी


 झाॅसी

दिनाॅक 03 जून 2026



 ** जनसंवाद में 2023 से लगातार की जा रही शिकायत का जिलाधिकारी ने किया निस्तारण,शिकायतकर्ताओं में खुशी की लहर


 ** लेखपालों की लापरवाही हुई उजागर, संबंधित लेखपालों का वेतन हुआ बाधित होगी विभागीय कार्यवाही 


 ** वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किया शिकायत का किया निस्तारण, मौके पर किया एसडीएम/ तहसीलदार एवं शिकायतकर्ता से किया संवाद 


 ** भविष्य में इस प्रकार की शिकायतें सामने आने पर होगी।संबंधित के विरुद्ध कठोर कार्रवाही:- जिलाधिकारी 

झांसी।आज जिलाधिकारी गौरंग राठी ने जनसंवाद के माध्यम से तहसील सदर थाना सीपरी बाजार क्षेत्र की लगभग 02 साल 08 माह से अधिक पुरानी लंबित शिकायत का वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मौके पर परीक्षण करते हुए शिकायत का निस्तारण किया, निस्तारण से शिकायतकर्ताओं में खुशी की लहर।

     आज जिलाधिकारी गौरांग राठी ने पुनः पहल करते हुए अपने महत्वाकांक्षी कार्यक्रम जनसंवाद का शुभारंभ करते हुए कलेक्ट्रेट स्थित अपने कक्ष में वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से लगभग ढाई वर्ष से अधिक लम्बित शिकायत को गंभीरता एव संवेदनशीलता के साथ सुना। 

   जनसंवाद के दौरान जिलाधिकारी ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि जनसंवाद में जनसमस्याओ के निष्पादन में जिले के सभी पदाधिकारी पूरी संवेदनशीलता और जिम्मेदारी के साथ कार्य करें। उन्होंने निर्देश दिए कि आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित एवं पारदर्शी समाधान की दिशा में एक महत्वपर्ण पहल है,समाधान निर्धारित समय-सीमा के भीतर सुनिश्चित किया जाए, ताकि आम जनता को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े।

    जगदीश प्रसाद सहित लगभग तीन दर्जन से अधिक शिकायतकर्ताओं ने शिकायती पत्र जिलाधिकारी को देते हुए बताया कि ग्राम पहलगुवाँ,ब्लॉक बड़ागाँव, थाना सीपरी बाजार, तहसील व जिला झॉसी, में सरकारी भूमि आराजी सं0-892 (खलिहान), 889 (नवीन परती), 885, 886 (खाद गड्डे) के लिये आरक्षित भूमि है। उपरोक्त भूमि पर गाँव के दबंग व प्रभावशाली लोगों द्वारा कब्जा करके खेती कर रहे है। उपरोक्त भूमि से गाँव के लोगों का आना जाना था,जिसे अवैध कब्जाधारियों ने रास्ता बंद कर दिया। 

     सरकारी भूमि को कब्जामुक्त कराने के लिये गॉव के लोगों द्वारा तहसील दिवस, उपजिलाधिकारी झॉसी को वर्ष 2023 से लगातार कई प्रार्थना पत्र दिये जिस पर क्षेत्रीय लेखपाल द्वारा कब्जा धारियों से मिली भगत कर जॉच आख्या में यह बात लिख दी जाती है कि फसल खड़ी है,खेतों में पानी भरा है, जिस कारण पैमाईश किया जाना सम्भव नहीं है। गॉव के लोगों द्वारा विगत ढाई वर्षों से बार-बार उपरोक्त विषयक शिकायत की जा रही है। परन्तु जब खेत खाली होते है तो क्षेत्रीय लेखपाल पैमाईश करने मौके पर नहीं जाते है। खेतो में जुताई व बुवाई का इंतजार किया जाता है और फिर यह रिपोर्ट लगा दी जाती है फसल खड़ी है पानी भरा है, पैमाईश किया जाना सम्भव नहीं है। लेकिन आज दिनांक तक अवैध कब्जा धारियों पर धारा 67 की कार्यवाही नहीं की गई और न ही नोटिस भेजे गये है। प्रार्थीगण द्वारा दिनांक 05.12.2023 को जनसुनवाई पोर्टल पर भी उपरोक्त विषयक शिकायत दर्ज की थी जिसकी संदर्भ सं0-40016623028971 है।

      आज जिलाधिकारी गौरांग राठी ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से शिकायतकर्ता जगदीश प्रसाद व अन्य निवासीगण ग्राम पहलगुवां ब्लाक बड़ागांव तहसील व जिला झांसी द्वारा शिकायत की सुनवाई की गयी। वीडियो कान्फ्रेसिंग में उपजिलाधिकारी झांसी व तहसीलदार झांसी व शिकायतकर्ता मौजूद रहे।

     सुनवाई के दौरान एसडीएम सदर ने बताया कि पूर्व एवं वर्तमान लेखपाल द्वारा उक्त प्रकरण में भ्रामक रिपोर्ट प्रस्तुत की गयी है जिस कारण प्रकरण का निस्तारण नहीं हो सका।

     जिलाधिकारी गौरांग राठी ने उक्त वीडियो कान्फ्रेसिंग के माध्यम से इतने पुराने प्रकरण की सुनवाई एवं शिकायतकर्ता द्वारा प्रस्तुत किये गये लेखपाल आख्या का संज्ञान लेते हुए निर्देश दिए कि उक्त समयावधि में तैनात समस्त लेखपालों द्वारा लापरवाही की गयी है, अतः समस्त सम्बन्धित लेखपालों का वेतन बाधित करने के निर्देश देते हुए विभागीय कार्यवाही अमल में लाई जाने के निर्देश दिए। उन्होंने ताकीद करते हुए कहा कि यदि भविष्य में इस प्रकार की कोई शिकायत आती है तो सम्बन्धित के विरूद्ध कठोर कार्यवाही की जायेगी।

    जिलाधिकारी गौरांग राठी ने कहा कि सेवा-संवाद-समाधान कार्यक्रम के माध्यम से प्रशासन और आम जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित हआ है। इससे न केवल समस्याओं के समाधान की प्रक्रिया तेज होगी, बाल्कि प्रशासन के प्रति आम लोगों का भरोसा भी और अधिक मजबूत होगा।

    सीधे जनसंवाद के दौरान अपर जिलाधिकारी न्याय अरुण कुमार गौड़ एवं ई डिस्ट्रिक्ट मैनेजर श्री आकाश रंजन, वरिष्ठ सहायक शिवाकांत उपस्थित रहे।


आनन्द बॉबी चावला झांसी।

Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe