Type Here to Get Search Results !
BREAKING
विज्ञापन
TTN24 न्यूज चैनल समस्त राज्यों से डिवीजन हेड, मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208, +91 9454949349, ✉️ ttn24officialcmd@gmail.com — साथ ही चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने के लिए संपर्क करें — 📞 +91 9956897606 — ☎️ 0522 3647097 | आपका पसंदीदा हिंदी न्यूज चैनल TTN24 अब उपलब्ध है सभी डिजिटल केविल नेटवर्क पर — जिओ टीवी, जिओ फाइबर चैनल नंबर 543, टाटा प्ले चैनल नंबर 2075, E-star डिजिटल केविल चैनल नंबर 201, DTH लाइव टीवी, स्मार्ट टीवी, एवं सभी एंड्रॉइड बेस्ड ओटीटी प्लेटफार्म एवं यूट्यूब फेसबुक Live 24x7. चैनल से जुड़ने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208 | Head Office : llnd Floor Regency Tower, Shivaji Marg, Hussainganj, Lucknow (U.P.) 226018. Managing Director : Avneesh Dwivedi — 📞 +91 9956072208, +91 9794009727. समाचार, विज्ञापन एवं चैनल में किसी प्रकार की शिकायत एवं सुझाव के लिए कॉल करें — 📞 +91 9956072208

हरदोई: हरदोई बिलग्राम पुलिस ने जुए के फड़ पर मारा छापा, 13 जुआरी गिरफ्तार

 हरदोई बिलग्राम पुलिस ने जुए के फड़ पर मारा छापा, 13 जुआरी गिरफ्तार।

ब्यूरो चंदगीराम मिश्रा

हरदोई-बिलग्राम पुलिस ने अपराध नियंत्रण अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए जुआ खेल रहे 13 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से 43,220 रुपये नकद, 52 ताश के पत्ते, आठ चार पहिया वाहन, दो मोटरसाइकिल और एक स्कूटी बरामद की है। 

जानकारी के अनुसार बिलग्राम पुलिस ने थाना मल्लावा हो रहे जुंआ एवं सट्टा पर विराम लगाने के लिए सट्टे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान सूचना मिलने पर छापेमारी की गई। कार्रवाई के दौरान अवैध रूप से जुआ खेलते पाए गए 13 लोगों को मौके से पकड़ लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों में किशना गुप्ता पुत्र अशोक कुमार निवासी मंडी बाजार थाना तिरवा जनपद कन्नौज, जगदीश पुत्र सुबेदार निवासी खानपुर थाना ठठिया जनपद कन्नौज, सुरेन्द्र पुत्र घसीटे निवासी मलौसी थाना बेला जनपद औरैया, सुरेन्द्र कुमार पुत्र जयकार निवासी बेला जनपद औरैया, सुनील कुमार पुत्र रामगोपाल निवासी शेखनपुरवा थाना बिलग्राम, ग्रीसचन्द्र पुत्र मोजीलाल निवासी मनौटी थाना बेला जनपद औरैया, उपेन्द्र पुत्र बलवीर सिंह निवासी धीरपुर थाना महमूदाबाद जनपद फर्रुखाबाद, प्रवीण पुत्र प्रवेश कुमार, उमाकान्त पुत्र संतोष, अमित पुत्र हरिनिवास निवासी महमूदाबाद जनपद फर्रुखाबाद, अजय कुमार सिंह पुत्र महेश्वर सिंह निवासी हुसैनपुर थाना बेवर जनपद मैनपुरी, ओमशरण पुत्र मुंशीलाल निवासी कछियाना थाना बेवर जनपद मैनपुरी तथा धनीराम पुत्र विशाल निवासी माहिनपुर थाना मल्लावां जनपद हरदोई शामिल हैं।

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से 43,220 रुपये नकद, 52 ताश के पत्ते, आठ चार पहिया वाहन, दो मोटरसाइकिल और एक स्कूटी बरामद की गई है। सभी आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe